
श्रीनगर. पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। इसी क्रम में गुरूवार की रात में पाकिस्तानी सेना ने पूंछ और राजौरी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। जिसके जवाब में भारतीय सेना ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की चौकियों को निशाना बनाया है। सेना सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान की चौकियों को ध्वस्त किया गया है। इस घटना में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 3 से 4 जवानों को ढेर कर दिया है।
पहले भी दिया मुंहतोड़ जवाब
इससे पहले बुधवार को जम्मू कश्मीर के उरी में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने मोर्टार दागे और गोलाबारी भी की। पाकिस्तानी सेना की इस कायराना हरकत के कारण भारतीय सेना का एक सूबेदार शहीद हो गया। भारत की ओर से सेना ने पाकिस्तान को आर्टिलरी और मोर्टार से जवाब दिया। भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह कर दी गई. इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया है कि उसके दो सैनिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के देवा सेक्टर में मारे गए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.