पाकिस्तान : दोनों भारतीय अफसर हाई कमीशन वापस लौटे, पुलिस ने हिट एंड रन केस में गिरफ्तार किया था

Published : Jun 15, 2020, 09:13 PM ISTUpdated : Jun 15, 2020, 09:17 PM IST
पाकिस्तान : दोनों भारतीय अफसर हाई कमीशन वापस लौटे, पुलिस ने हिट एंड रन केस में गिरफ्तार किया था

सार

इस्लामाबाद में सोमवार सुबह लापता हुए भारतीय उच्चायुक्त के दोनों अधिकारी वापस आ गए हैं। दोनों अधिकारियों के लापता होने पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राजनयिक को तलब किया था और उनसे तत्काल भारतीय अधिकारियों की रिहाई के लिए कहा था। बता दें कि दोनों अधिकारियों को हिट एंड रन मामले में कथित रूप से गिरफ्तार किया गया।    

नई दिल्ली. इस्लामाबाद में सोमवार सुबह लापता हुए भारतीय उच्चायुक्त के दोनों अधिकारी वापस आ गए हैं। दोनों अधिकारियों के लापता होने पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राजनयिक को तलब किया था और उनसे तत्काल भारतीय अधिकारियों की रिहाई के लिए कहा था। बता दें कि दोनों अधिकारियों को हिट एंड रन मामले में कथित रूप से गिरफ्तार किया गया।  

भारत ने कहा था, किसी तरह की पूछताछ न की जाए
भारतीय हाईकमीशन के दो लापता अफसरों की इस्लामाबाद में गिरफ्तारी की रिपोर्ट पर भारत ने सख्त हिदायत दी थी। भारत ने पाकिस्तानी हाईकमीशन को समन भेजा। भारत ने विरोध पत्र में पाकिस्तान से कहा था कि गिरफ्तार किए गए अफसरों को परेशान ना किया जाए और ना उनसे किसी तरह की पूछताछ की जाए। 

पाकिस्तान के उच्चायुक्त को बुलाया गया था
वहीं दूसरी ओर भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को विदेश मंत्रालय बुलाया गया था। सुबह आई गायब होने की खबरसुबह पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो भारतीय अफसर गायब होने की खबर आई। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी पिछले 5 घंटे से लापता हैं। दोनों अफसर काम पर निकले थे। लेकिन दफ्तर नहीं पहुंचे। इस मामले में पाकिस्तान के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।

भारत ने पाकिस्तान के दो अधिकारियों को किया था निष्कासित
इससे पहले भारत ने इसी महीने में जासूसी करने के आरोप में दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग से दो अफसरों को निष्कासित किया था। साथ ही इन अधिकारियों को 24 घंटे में देश छोड़ने के लिए कहा था। इस कार्रवाई से तिलमिलाए पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब किया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video