पाकिस्तान ने पुंछ सीमा पर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना दे रही है मुहतोड़ जवाब

Published : Feb 02, 2020, 10:33 PM IST
पाकिस्तान ने पुंछ सीमा पर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना दे रही है मुहतोड़ जवाब

सार

पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

जम्मू.पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

गोलाबारी में हताहत होने की कोई खबर नहीं

 उन्होंने कहा कि बालाकोट और मेंढर सेक्टर में भी गोलाबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पाकिस्तान ने शाम सात बजे बिना उकसावे के नियंत्रण रेखा के पास बालाकोट और मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।’’ अंतिम सूचना मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी जारी थी।

पाकिस्तान के तरफ से सुबह 11 बजे से की जा रही है गोलाबारी 

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में भी अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि तंगधार सेक्टर में गोलाबारी पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुरू हुआ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

( फाइल फोटो )
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

‘द केरल स्टोरी 2’ केस सुनने वाले जज का प्रमोशन... कौन हैं मद्रास हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस?
DGCA New Air Ticket Refund Rules 2026: क्या अब 48 घंटे में टिकट कैंसल करने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज?