महाराष्ट्र में फिर हादसा, वसई COVID सेंटर में आग, 13 मरीजों की मौत; 2 दिन पहले नासिक में 22 की गई थी जान

Published : Apr 23, 2021, 07:24 AM ISTUpdated : Apr 23, 2021, 10:48 AM IST
महाराष्ट्र में फिर हादसा, वसई COVID सेंटर में आग, 13 मरीजों की मौत; 2 दिन पहले नासिक में 22 की गई थी जान

सार

महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पालघर जिले के वसई कोविड सेंटर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। 

मुंबई. महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पालघर जिले के वसई कोविड सेंटर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। 

बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार सुबह 3 बजे विजय वल्लभ कोविड हॉस्पिटल विरार में हुआ। आग आईसीयू वार्ड में लगी। यहां 15 मरीज भर्ती थे। इनमें से 13 की मौत हो गई। वहीं, पूरे सेंटर में 90 मरीजों का इलाज चल रहा था। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण एसी के शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अभी स्थिति काबू में है। 

 

पीएम मोदी ने जताया दुख
उधर, पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, विरार के एक कोविड अस्पताल में आग की घटना दुखद है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द ठीक हों। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपए की राशि देने को मंजूरी दी है।

नासिक में ऑक्सीजन लीक हादसे में गई थी 22 की जान
इससे पहले नासिक में हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी। नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में बुधवार को टैंकर से ऑक्सीजन लीक हो गई थी। इसके बाद आधे घंटे के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई थी। इसके चलते 22 मरीजों ने ऑक्सीजन की कमी में तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया था। हादसे के वक्त अस्पताल में 171 मरीज भर्ती थे। 

भंडारा में 10 नवजातों की हुई थी मौत
इससे पहले इसी साल जनवरी में महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक सरकारी अस्पताल में 10 नवजात बच्चों की जलकर मौत हो गई थी। आग अस्पताल के न्यूबॉर्न यूनिट में लगी थी। उस वक्त 17 बच्चे यूनिट में मौजूद थे। लेकिन 7 की ही जान बच पाई थी। 

हादसों से सबक लेने को तैयार नहीं उद्धव सरकार
महाराष्ट्र देश में सबसे संक्रमित राज्य है। यहां प्रशासन की लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन सबके बीच पिछले 3 दिन में 2 बड़ी घटनाओं में 35 लोगों की जान जाना, प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है। 

कोविड सेंटर्स में अभी तक हुए ये बड़े हादसे

- बुधवार को नासिक में अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने के बाद सप्लाई बंद होने से 22 मरीजों की मौत हो गई। 
- मुंबई में पिछले महीने एक मॉल की तीसरी मंजिल पर बने कोविड हॉस्पिटल आग लग गई थी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। 
- गुजरात के राजकोट में पिछले साल  27 नवंबर को कोविड सेंटर में आग लगने से 5 मरीजों की मौत हो गई थी। 
- आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में 9 अगस्त 2020 को एक होटल में बने सेंटर में आग लग गई थी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। 
- 6 अगस्त 2020 को अहमदाबाद के कोरोना हॉस्पिटल में आग लगने से 8 की मौत हो गई थी। 

उद्धव ने लगाया लॉकडाउन
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 67013 केस मिले हैं। इससे पहले यहां बढ़ते हुए केसों को देखते हुए उद्धव सरकार ने रात 8 बजे से पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया। यहां अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 33.3 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि, 6.99 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। अभ तक राज्य में 62479 लोगों की मौत हो चुकी है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Election 2026 Shockwave: बंगाल में सत्ता बदली, दक्षिण में नई सियासी लहर और बदल गया भारत का राजनीतिक नक्शा
Top 10 Morning News: चुनावी भूचाल से लेकर वैश्विक तनाव तक, सुबह की 10 बड़ी खबरें, देश-दुनिया के ताज़ा अपडेट