इंजेक्शन नहीं, अल्कोहल करेगी फायदा....दिल्ली में शराब लेने पहुंची महिला की बात सुन पकड़ लेंगे माथा

दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए केजरीवाल सरकार ने आज से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा। लॉकडाउन के ऐलान के बाद दिल्ली में शराब की दुकानों पर लंबी लंबी लाइनें लग गईं। क्या महिला, क्या पुरुष, क्या वृद्ध सभी इन लाइनों में लगे नजर आए। यहां एक महिला ने तो ये तक दावा कर दिया कि जो इंजेक्शन नहीं कर सकता, वह अल्कोहल कर देगा। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 19, 2021 8:34 AM IST

नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए केजरीवाल सरकार ने आज से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा। लॉकडाउन के ऐलान के बाद दिल्ली में शराब की दुकानों पर लंबी लंबी लाइनें लग गईं। क्या महिला, क्या पुरुष, क्या वृद्ध सभी इन लाइनों में लगे नजर आए। यहां एक महिला ने तो ये तक दावा कर दिया कि जो इंजेक्शन नहीं कर सकता, वह अल्कोहल कर देगा। 

लाइन में लगी एक महिला ने कहा कि वे शराब लेने आई हैं। उन्होंने कहा, शराब में अल्कोहल है। इंजेक्शन जो फायदा नहीं करेगा, वो अल्कोहल काम करेगा। उन्होंने कहा, शराबियों को कोरोना नहीं होगा। हम पर दवाई असर नहीं करेगी, सिर्फ शराब असर करेगी। उन्होंने सरकार से अपील की कि शराब की दुकानें लॉकडाउन में खुली रहनी चाहिए। इससे उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
 

Latest Videos

 

शराब की दुकानों पर जुटी भीड़


पिछले 24 घंटे में मिले 25,462 केस, एक हफ्ते के लिए लगा लॉकडाउन
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 25,462 केस सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान 20159 लोग ठीक हुए। अभी राजधानी में 74941 एक्टिव केस हैं। अब तक 8.53 लाख लोग यहां संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 6.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक महामारी से 9830 लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी। फूड और हेल्थ सर्विस जारी रहेंगी। इसके अलावा शादियों में 50 लोग शामिल हो सकेंगे। हालांकि, इसके लिए पास जारी किए जाएंगे। हालांकि, दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू था। 

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला