महिला तहसीलदार को जिंदा जलाने वाले शख्स की भी मौत, पेट्रोल छिड़क लगाई थी आग

Published : Nov 08, 2019, 03:52 PM IST
महिला तहसीलदार को जिंदा जलाने वाले शख्स की भी मौत, पेट्रोल छिड़क लगाई थी आग

सार

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में महिला तहसीलदार विजया रेड्डी को जिंदा जलाने वाले शख्स की भी मौत हो गई है। विजया रेड्डी को जलाते वक्त वो भी जल गया था, जिसके बाद से आरोपी  उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

हैदराबाद. तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में महिला तहसीलदार विजया रेड्डी को जिंदा जलाने वाले शख्स की भी मौत हो गई है। विजया रेड्डी को जलाते वक्त वो भी जल गया था, जिसके बाद से आरोपी  उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जमीन विवाद के चलते लगाई आग
4 नवंबर को सुरेश नाम का शख्स विजया रेड्डी के चैंबर में घुस गया और उनपर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते सुरेश नाम के शख्स ने ऐसा किया।

खुद भी झुलस गया था आरोपी
विजया रेड्डी को आग लगाते वक्त सुरेश भी बुरी तरह से झुलग गया। 3 दिन तक इलाज चलने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी ने पहले विजया रेड्डी से कुछ बातचीत की। फिर आग लगाने की कोशिश की, जब वो बाहर भागने लगी तो उन्हें रोक दिया। कर्मचारियों में से दो- महिला अधिकारी का एक अटेंडर और ड्राइवर अंदर घुसे और उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन तब तक वे बुरी तरह झुलस गईं थी।


पुलिस कर रही मामले की जांच
आरोपी के सुरेश ने पूछताछ में बताया कि जमीन से जुड़े विवाद के चक्कर में उसने ऐसा किया। उसने बताया कि आउटर रिंग रोड के पास बछाराम गांव में सात एकड़ जमीन का मालिक है। लेकिन उसी जमीन को लेकर कुछ विवाद है। उसी को लेकर वह तहसीलदार से गुस्सा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी सीधे चैंबर तक कैसे पहुंच गया। अगर कोई अंदर से मिला हुआ है तो उसकी भी जांच की जा रही है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Nagaland Lottery Result: गुरुवार के नतीजे जारी, जानें कौन सा नंबर बना करोड़पति-देखें विनर लिस्ट
8th Pay Commission: क्या सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹69,000 तय होगा? जानें अंदर की बात!