भारत-चीन विवाद को लेकर पुतिन ने कही ये बड़ी बात, बोले- विश्वास पर टिका है इंडिया-रूस का रिश्ता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जिम्मेदार नेता बताया। साथ ही उन्होंने कहा, दोनों नेता भारत और चीन के बीच मुद्दों को निपटाने की क्षमता रखते है। उन्होंने कहा, यह अहम है कि इस प्रक्रिया में किी भी अन्य क्षेत्रीय शक्ति को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 5, 2021 9:42 AM IST

मास्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को जिम्मेदार नेता बताया। साथ ही उन्होंने कहा, दोनों नेता भारत और चीन के बीच मुद्दों को निपटाने की क्षमता रखते है। उन्होंने कहा, यह अहम है कि इस प्रक्रिया में किी भी अन्य क्षेत्रीय शक्ति को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। 

रूस क्वाड समूह का विरोध करता रहा है। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। पुतिन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में इसे लेकर कहा, किसी भी राष्ट्र को किसी पहल में कैसे भाग लेना चाहिए और किस हद तक वे अन्य देशों के साथ अपने संबंध बनाए, यह रूस पर निर्भर नहीं करता। लेकिन किसी के खिलाफ एकजुट होने के लिए साझेदारी नहीं होनी चाहिए। 

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का दबदबा कम करने के लिए बना क्वाड
हाल ही में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने क्वाड संगठन बनाया है। इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के अतिक्रमण के खिलाफ एकजुट होना और उसके प्रभाव को कम करना है। पुतिन ने इसी क्वाड संगठन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

विश्वास पर आधारित भारत-रूस संबंध
हालांकि, पुतिन ने यह भी कहा, भारत के साथ रूस की साझेदारी और मास्को और बीजिंग के बीच संबंधों में कोई विरोधाभास नहीं है। रूस और चीन के बीच बढ़ती नजदीकियों से क्या भारत-रूस सुरक्षा और रक्षा सहयोग प्रभावित होगा, इस सवाल पर पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच संबंध काफी तेजी और सफलतापूर्वक विकसित हो रहे हैं, ये विश्वास पर आधारित हैं।

उन्होंने कहा, मुझे पता है कि चीन और भारत के संबंधों में कुछ समस्याएं हैं। लेकिन दो पड़ोसी देशों के बीच हमेशा कई मुद्दे होते हैं। मैं दोनों नेताओं भारत के प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति से परिचित हूं, वे काफी जिम्मेदार व्यक्ति हैं और वे इस मुद्दे को भी आसानी से हल कर सकते हैं। 

Share this article
click me!