दिल्ली : पीएम मोदी ने कहा, अब भारत समय नहीं गंवाएगा, तेजी से खेलने के मूड में, लगाई फैसलों की सेंचुरी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार पीएम मोदी दिल्ली के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "दुनिया का सबसे युवा देश अब तेजी से खेलने के मूड में है। सिर्फ 8 महीने की सरकार ने फैसलों की जो सेंचुरी बनाई है वो अभूतपूर्व है।"

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2020 2:28 PM IST / Updated: Feb 12 2020, 08:08 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार पीएम मोदी दिल्ली के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "दुनिया का सबसे युवा देश अब तेजी से खेलने के मूड में है। सिर्फ 8 महीने की सरकार ने फैसलों की जो सेंचुरी बनाई है वो अभूतपूर्व है।" उन्होंने कहा, "अब भारत समय नहीं गंवाएगा। भारत तेजी से चलेगा भी और नए आत्मविश्वास के साथ आगे भी बढ़ेगा। देश में हो रहे इन परिवर्तनों ने समाज के हर स्तर पर नई ऊर्जा का संचार किया है, उसे आत्मवि​श्वास से भर दिया है।"

"370 हटाने और सीएए लागू करने का फैसला पूरा हुआ"

- उन्होंने कहा, "आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला डन। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र-शासित प्रदेश बनाने का फैसला डन। सीएए लागू करने का फैसला भी पूरा हुआ।" 

- "अब भारत का लक्ष्य है अगले पांच साल में अपनी अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक का विस्तार देना। यह लक्ष्य आसान नहीं, लेकिन ऐसा भी नहीं कि जिसे प्राप्त ही नहीं किया जा सके।"

पीएम मोदी ने मीडिया पर क्या कहा?

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मीडिया पर कहा, मेरा मीडिया जगत से भी एक आग्रह है। स्वतंत्र भारत के निर्माण में मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका रही है। अब समृद्ध भारत के निर्माण में भी मीडिया को अपनी भूमिका का विस्तार करना चाहिए।

Share this article
click me!