
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 123वां एपिसोड जारी किया। इस दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की चर्चा करते हुए कहा कि लोग अब योग को बड़ी संख्या में अपना रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान 10 साल पहले शुरू हुआ था और आज योग पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार योग दिवस पर देश और दुनिया से बहुत सुंदर तस्वीरें सामने आईं। योग अब सिर्फ एक अभ्यास नहीं, बल्कि लोगों के जीवन को मजबूत बनाने का एक माध्यम बन गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश और दुनिया भर के लाखों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि योग दिवस की शुरुआत 10 साल पहले हुई थी, और हर साल यह और भव्य होता जा रहा है। इससे साफ है कि अब ज्यादा से ज्यादा लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Puri Rath Yatra tragedy: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 की मौत, 10 घायल
इससे पहले 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ सेना का मिशन नहीं है, बल्कि यह भारत के संकल्प, साहस और बदलते चेहरे की पहचान है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.