जी7: मोदी की दो टूक- भारत-पाक के बीच सारे मुद्दे द्विपक्षीय, हम तीसरे देश को कष्ट नहीं देते

Published : Aug 26, 2019, 04:50 PM ISTUpdated : Aug 26, 2019, 04:59 PM IST
जी7: मोदी की दो टूक- भारत-पाक के बीच सारे मुद्दे द्विपक्षीय, हम तीसरे देश को कष्ट नहीं देते

सार

फ्रांस में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच कश्मीर समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। 

नई दिल्ली. फ्रांस में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच कश्मीर समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। मोदी ने एक बार फिर साफ कर दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सारे मुद्दे द्विपक्षीय हैं।

मोदी ने कहा, ''भारत और पाकिस्तान के बीच सारे मुद्दे द्विपक्षीय हैं। ऐसे में हम नहीं चाहते कि किसी तीसरे देश को कष्ट दिया जाए। मुझे विश्वास है कि जो 1947 से पहले हम एक ही थे। हम मिलजुल कर समस्याओं पर चर्चा भी कर सकते हैं और उनका समाधान भी कर सकते हैं।"

पीएम मोदी ने बताया स्थिति काबू में- ट्रम्प
इससे पहले ट्रम्प ने कहा, पिछली रात कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी से बात हुई थी। उन्होंने बताया कि वहां स्थिति काबू में है। वे पाकिस्तान से बात करेंगे। मेरा मानना है कि वे जो भी करेंगे, अच्छा ही होगा। ट्रम्प ने कहा, ''हमारे बीच व्यापार, सेना समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा हमने साथ में डिनर और लंच किया। मुझे भारत के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला।''

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG Crisis: गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, बंद होने की कगार पर पहुंचे बेंगलुरू-चेन्नई, गुरुग्राम-मुंबई के रेस्टोरेंट
Hormuz Strait Crisis: 37 भारतीय जहाज फंसे-खतरें में 10,000 करोड़ की संपत्ति और 400 नाविकों की जान!