पीएम मोदी ने ओडिशा में विजन डॉक्यूमेंट किया रिलीज

Published : Jun 20, 2025, 05:55 PM ISTUpdated : Jun 20, 2025, 07:02 PM IST
PM Modi

सार

PM Modi in Odisha: प्रधानमंत्री मोदी का पिछले एक साल में यह ओडिशा का 6वां दौरा है। इस बार वह बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं।

PM Modi in Odisha: ओडिशा में बीजेपी सरकार के एक साल पूरा होने पर पीएम मोदी ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। विजन डॉक्यूमेंट्स के माध्यम से यह बताया गया कि 2036 तक ओडिशा एक विकसित राज्य होगा और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अहम सहयोगी साबित होगा। विजन डॉक्यूमेंट जारी करने पहुंचे पीएम मोदी ने पहले भुवनेश्वर में एयरपोर्ट से लेकर जनता मैदान तक रोड शो किया।

प्रधानमंत्री मोदी का पिछले एक साल में यह ओडिशा का 6वां दौरा है। इस बार वह बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं। राज्य की बीजू जनता दल की सरकार को सत्ता से बाहर कर इस बार हुए चुनाव में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायी है। यह पहली बार है जब ओडिशा में बीजेपी सरकार बनायी है।

सरकार आदिवासी-मछुआरों के लिए लायी है विशेष योजना

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू ने हमारा मार्गदर्शन दिया है। उनके मार्गदर्शन वाली योजनाओं के तहत आदिवासियों में भी अति पिछड़ी आदिवासी की मदद के लिए काम हो रहा है। मछुआरों के लिए पहली बार पीएम मत्स्य संपदा योजना बनाई गई है। ये देश व्यापी है। मछुआरों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिली है। 25 हजार रुपए का विशेष फंड बनाने जा रही है। इसका लाभ मछुआरों को होगा, नौजवानों को होगा। लंबे समय तक जिस पार्टी ने देश पर शासन किया, उन्होंने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक की तरह देखा। उन्हें न विकास दिया, न सम्मान। हमने नक्सल प्रभावित जिलों को हिंसा से निकालकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले देश के 125 से अधिक आदिवासी जिले नक्सली हिंसा की चपेट में थे लेकिन अब वहां विकास की रोशनी पहुंच रही है। पढ़िए पूरी स्पीच...

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान