पीएम मोदी ने की फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रा से बात, कोरोना में मदद के लिए दिया धन्यवाद

Published : May 26, 2021, 10:05 PM IST
पीएम मोदी ने की फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रा से बात, कोरोना में मदद के लिए दिया धन्यवाद

सार

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रा और पीएम मोदी के बीच हुई वार्ता में दोनों नेताओं ने यूरोपियन यूनियन के नेताओं की बैठक के सकरात्मक नतीजों पर भी संतुष्टि जताई। 

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रा को कोविड संक्रमण काल में मदद के लिए धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने फा्रंसिसी राष्ट्रपति से टेलीफोन पर महामारी की स्थिति पर चर्चा के साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को भी आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। कोरोना काल के बाद फ्रांस राष्ट्रपति को भारत आने का भी न्योता पीएम मोदी ने दिया। 

भारत-यूरोपियन यूनियन के नेताओं की बैठक पर संतुष्ट दिखे

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रा और पीएम मोदी के बीच हुई वार्ता में दोनों नेताओं ने यूरोपियन यूनियन के नेताओं की बैठक के सकरात्मक नतीजों पर भी संतुष्टि जताई। 

दोनों देश मुक्त व्यापार को आगे बढ़ाएंगे

दोनों देशों के नेताओं ने तय किया कि भारत-फ्रांस के बीच मुक्त व्यापार को आगे बढ़ाएंगे और संतुलन कायम रखेंगे। साथ ही भारत और यूरोपियन यूनियन की कनेक्टिविटी के लिए नई शुरूआत भी करेंगे। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bhagwant Mann News: दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके गए CM मान, ₹50 हजार का जुर्माना भी, लेकिन क्यों?
Finance With Harish: इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या, Instagram अकाउंट हुआ था बैन! CEO पर क्यों लगा आरोप?