
PM Modi Tamil Nadu Temples visit: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में कुछ ही घंटे शेष हैं। प्राण प्रतिष्ठा के पहले पीएम नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं। पीएम मोदी शनिवार को तमिलनाडु में दो दिनी यात्रा पर पहुंचे। पहले दिन उन्होंने कई मंदिरों के दर्शन किए। रविवार को वह अरिचल मुनाई प्वाइंट का दौरा करेंगे। यहीं से रामसेतु का निर्माण हुआ था। इसके बाद वह श्री कोठंडारामा स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।
क्या है प्रधानमंत्री का रविवार का कार्यक्रम?
रविवार सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी, अरिचल मुनाई पॉइंट का दौरा करेंगे। अचिरल मुनाई प्वाइंट के बारे में कहा जाता है कि यहीं से राम सेतु का निर्माण हुआ था। इसके बाद सुबह 10:15 बजे वह श्री कोठंडारामा स्वामी मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। कोठंडारामा नाम का अर्थ धनुषधारी राम है। यह धनुषकोडी में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर विभीषण पहली बार श्री राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ किंवदंतियाँ यह भी कहती हैं कि यही वह स्थान है जहां श्री राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.