संयुक्त राष्ट्र आम सभा के ऐतिहासिक सत्र में दो चर्चाओं में भाग लेंगे पीएम मोदी

Published : Sep 19, 2020, 07:44 AM IST
संयुक्त राष्ट्र आम सभा के ऐतिहासिक सत्र में दो चर्चाओं में भाग लेंगे पीएम मोदी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र आम सभा (UNGA) के सत्र के दौरान दो अहम और उच्चस्तरीय चर्चाओं में भाग लेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह इस सत्र की सबसे अहम बात होगी। संयुक्त राष्ट्र आम सभा 21 सितंबर से शुरू होगी। 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र आम सभा (UNGA) के सत्र के दौरान दो अहम और उच्चस्तरीय चर्चाओं में भाग लेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह इस सत्र की सबसे अहम बात होगी। संयुक्त राष्ट्र आम सभा 21 सितंबर से शुरू होगी। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तिरुमूर्ति ने कहा, पीएम मोदी पहले आम चर्चा में हिस्सा लेंगे। फिर वे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय बयान जारी करेंगे। इसके अलावा वे यूएन की 75वीं सालगिरह के मौके पर उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। यहां उनका भाषण संयुक्त राष्ट्र आम सभा में भारत की भागीदारी पर फोकस होगा। 

जैव विविधता पर पहली बार होगी चर्चा
तिरुमूर्ति ने बताया,  30 सितंबर को बायोडायवर्सिटी समिट का आयोजन होगा। यह जैव विविधता पर पहला सम्मेलन है। इसमें पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि जैव विविधता के मामले ममें भारत टॉप देशों में से एक है। भारत ने इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा की। 
 
स्मृति इरानी भी लेंगी हिस्सा
इसके अलावा यूएन में 1 अक्टूबर को महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन की 25वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम होगा। इसमें महिला बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी संयुक्त राष्ट्र आम सभा से इतर कुछ मंत्री स्तर की बैठकों में हिस्सा लेंगे। 

आम सभा पर भी कोरोना का साया  
तिरुमूर्ति ने बताया,  पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है। इसका असर UNGA की मीटिंग पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा, कोरोना के कारण लगीं यात्रा पाबंदियों को देखते हुए ज्यादातर नेता न्यूयॉर्क नहीं आएंगे। उन्होंने बताया कि दुनियाभर के नेता अपना भाषण पहले ही रिकॉर्ड कर लेंगे। इसे निश्चित समय पर जारी किया जाएगा। हालांकि, आम सभा में हर देश का एक प्रतिनिधि के जाने की अनुमति होगी। प्रतिनिधि अपना रिकॉर्डेड वीडियो जारी करेंगे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ओरियन या चीन का Unitree Go2? AI समिट 2026 में गलगोटियास यूनिवर्सिटी के रोबोडॉग पर क्यों उठे सवाल?
Blinkit Knife Case: क्या ऑनलाइन बिक्री से जुड़ा है डबल मर्डर कनेक्शन? दिल्ली पुलिस का दावा!