कोरोना से जंगः PM मोदी ने संभाला है मोर्चा, मंत्रियों को बताया कैसे दुनिया में बेहतर हैं भारत की स्थिति

Published : Apr 16, 2020, 03:15 PM IST
कोरोना से जंगः PM मोदी ने संभाला है मोर्चा, मंत्रियों को बताया कैसे दुनिया में बेहतर हैं भारत की स्थिति

सार

देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की तादाद 12 हजार से अधिक हो गई है। सूत्रों के मुताबिक पीएम ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को कोरोना से जारी जंग में देश की स्थतियों की विस्तृत जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत दूसरे देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। देश के 30 से अधिक राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गई है। इन सब के बीच पीएम नरेंद्र मोदी लगातार देश की जनता से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पीएम मोदी अपने मंत्रियों को भी इस वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई की जानकारी दे रहे हैं। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, पीएम ने बुधवार कैबिनेट की बैठक में विस्तार से मंत्रियों को कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई की जानकारी दी। कैबिनेट की बैठक में दी गई जानकारी में पीएम ने कहा कि भारत दूसरे देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। 

नियमों का सहीं ढंग से पालन हुआ तो होगा नियंत्रण 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस महामारी से लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के नियमों का पालन सही ढंग से किया गया, तब कोरोना के संक्रमण पर जल्द ही भारत नियंत्रण कर सकता है। कैबिनेट में मंत्रियों को कोरोना वायरस से लड़ाई में जरूरी मेडिकल उपकरण, टेस्टिंग किट, डिजिटल थर्मामीटर और अन्य सामान जिसमें- पीपीई किट, मास्क, सेनेटाइजर, ग्लव्स की उपलब्धता की जानकारी दी गई। 

जहां जैसी जरूरत वहां वैसी पहुंचाई जा रही मदद 

पीएम ने यह भी कहा कि सभी राज्यों के साथ को-आर्डिनेशन करके उनकी जरूरतों के अनुसार उन्हें सारी जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं। मंत्रियों से चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राज्य सरकारों के साथ 24 घंटे और सातों दिन केंद्र सरकार संपर्क में है। जहां जैसी जरूरत पड़ रही है, वहां वैसी मदद पहुंचाई जा रही है।

देश में 12 हजार से अधिक संक्रमित मरीज 

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में पॉजिटिव केसों की संख्या 12 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अब तक 3 हजार संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दिल्ली में भी मरीजों की संख्या 1500 तक पहुंच गई है। यहां अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Silver Price Shock: चांदी 5 हजार सस्ती, जानिए आज का सिल्वर रेट, शहरवार भाव और आगे का खतरनाक संकेत
Social Media AI Trend: ChatGPT का AI कैरिकेचर ट्रेंड क्यों मचा रहा इंटरनेट पर हलचल?