पीएम मोदी आज शाम 4 बजे देश के नाम संदेश देंगे, जानिए किस मुद्दे पर कर सकते हैं बात

पीएम मोदी मंगलवार की शाम 4 बजे देश के नाम संदेश देंगे। पीएमओ ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें कि सोमवार को सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को देश में बैन करने का बड़ा फैसला लिया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-2 की गाइडलाइंस जारी की है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 29, 2020 5:15 PM IST / Updated: Jun 30 2020, 08:01 AM IST

नई दिल्ली. पीएम मोदी मंगलवार की शाम 4 बजे देश के नाम संदेश देंगे। पीएमओ ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें कि सोमवार को सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को देश में बैन करने का बड़ा फैसला लिया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-2 की गाइडलाइंस जारी की है।  कोरोना वायरस के कंटेनमेंट जोन से बाहर के इलाकों में कई गतिविधियों में छूट होगी, जबकि कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को सख्त बनाने का प्रावधान है। वहीं चीन विवाद पर भी कल दोनों देशों के बीच बातचीत होनी है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम इन्हीं मुद्दों में से किसी पर बोल सकते हैं। 

देश में 59 ऐप देश के लिए खतरा, किए गए बैन
सरकार ने 59 चीनी ऐप को बैन करने का फैसला लिया है। बैन किए गए ऐप में मशहूर टिक-टॉक (Tik Tok Ban) ऐप भी शामिल है। इसके अलावा यूसी ब्राउजर, कैम स्कैनर जैसे और भी बहुत फेमस ऐप शामिल हैं। इन ऐप्स को सरकार ने देश के लिए खतरा माना है।

ये हैं 59 ऐप, जिन्हें देश में माना खतरा
1. टिक टॉक (TikTok) 2. Shareit 3. Kwai 4. यूसी ब्राउजर (UC Browser) 5. Baidu map 6. Shein 7. क्लैश ऑफ किंग (Clash of Kings) 8. डियू बैट्री सेवर (DU battery saver) 9. हेलो (Helo) 10.लाइक (Likee) 11. यू कैन मेकअप (YouCam makeup) 12. एमआई कम्युनिटी (Mi Community) 13. सीएम ब्राउजर (CM Browers) 14. वायरस क्लीनर (Virus Cleaner) 15. APUS Browser 16. ROMWE 17. क्लब फैक्ट्री (Club Factory) 18. न्यूज डॉग (Newsdog) 19. बैक्ट्री प्लस (Beutry Plus) 20. वी चैट (WeChat) 21. यूसी न्यूज (UC News) 22. क्यू क्यू मेल (QQ Mail) 23. Weibo 24. Xender 25. QQ Music 26. QQ Newsfeed 27. बिंगो लाइव (Bigo Live) 28. सेल्फी सिटी (SelfieCity) 29. मेल मास्टर (Mail Master) 30. Parallel Space 31. एमआई वीडियो कॉल (Mi Video Call – Xiaomi) 32. WeSync 33. ES File Explorer 34. Viva Video – QU Video Inc 35. Meitu 36. Vigo Video 37. New Video Status 38. DU Recorder 39. Vault- Hide 40. Cache Cleaner DU App studio 41. DU Cleaner 42. DU Browser 43. Hago Play With New Friends 44. कैम स्कैनर (Cam Scanner) 45. Clean Master – Cheetah Mobile 46. Wonder Camera 47. Photo Wonder 48. QQ Player 49. We Meet 50. Sweet Selfie 51. Baidu Translate 52. Vmate 53. QQ International 54. QQ Security Center 55. QQ Launcher 56. U Video 57. V fly Status Video 58. Mobile Legends 59. DU Privacy 

30 जून को अनलॉक 1 खत्म हो रहा है
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-2 की गाइडलाइंस जारी की है। अनलॉक-1 की अवधि 30 जून को खत्म हो रही है। इसी के साथ अनलॉक-2 का ऐलान किया गया है जिसमें कई गतिविधियों में पाबंदियों के साथ छूट होगी। कंटेनमेंट जोन में सख्ती रहेगी जबकि कंटेनमेंट जोन से बाहर के इलाकों में छूट दी जाएगी। नई गाइडलाइंस 1 जुलाई से प्रभावी होंगी।

रविवार को मन की बात की थी
पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से एक बार फिर मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा, लॉकडाउन से ज्यादा हमें अनलॉक में सावधानी बरतनी है। आपकी सतर्कता ही आपको कोरोना से बचाएगी।प्रधानमंत्री ने कहा, अगर आप मास्क नहीं पहनते और दो गज की दूरी का पालन नहीं करते या फिर अन्य सावधानियां नहीं बरतते तो आप अपने साथ साथ दूसरों को भी जोखिम में डाल रहे हैं। खास तौर पर अपने घर के बच्चों और बुजुर्गों को। इसलिए मेरी अपील है कि लापरवाही ना बरतें, अपना ख्याल रखें।

Share this article
click me!