पीएम मोदी ने कहा, नए कृषि कानून से किसानों की समस्याएं दूर होंगी, मन की बात की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर 'मन की बात' की। उन्होंने कार्यक्रम में कहा, एक खुशखबरी सुना रहा हूं। कनाडा से मां अन्नापूर्णा देवी की मूर्ति वापस लाई गई है। इसके लिए कनाडा सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 29, 2020 5:48 AM IST / Updated: Nov 29 2020, 12:16 PM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर 'मन की बात' की। उन्होंने कार्यक्रम में कहा, एक खुशखबरी सुना रहा हूं। कनाडा से मां अन्नापूर्णा देवी की मूर्ति वापस लाई गई है। इसके लिए कनाडा सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की वापसी के साथ एक संयोग यह भी जुड़ा है कि कुछ दिन पूर्व ही वर्ड हैरिटेज वीक मनाया गया है, जिसमें संस्कृति प्रेमियों के लिए, पुराने समय में वापस जाने, उनके इतिहास के अहम पड़ावों को पता लगाने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।

मन की बात में पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें 

Latest Videos

1- भारत की संस्कृति और शास्त्र, हमेशा से ही पूरी दुनिया के लिए आकर्षण के केंद्र रहे हैं। कई लोग तो इनकी खोज में भारत आए और हमेशा के लिए यहीं के होकर रह गए, तो कई लोग वापस अपने देश जाकर इस संस्कृति के संवाहक बन गए।

2- हर भारतीय को यह जानकर गर्व होगा कि देवी अन्नपूर्णा की एक बहुत पुरानी प्रतिमा कनाडा से वापस आ रही है। यह प्रतिमा लगभग 100 साल पहले 1913 के करीब वाराणसी के एक मंदिर से चुराकर देश से बाहर भेज दी गई थी। 

3- आज देश में कई संग्रहालय और लाइब्रेरी अपने कलेक्शन को पूरी तरह से डिजिटल बनाने का काम कर रहे है। दिल्ली में हमारे राष्ट्रीय संग्रहालय ने इस संबंध में कुछ सराहनीय प्रयास किए हैं।  

4- कल 30 नवंबर को हम श्री गुरु नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व मनाएंगे। पूरी दुनिया में गुरु नानक देव जी का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। मुझे महसूस होता है कि गुरु साहब की मुझ पर विशेष कृपा रही जो उन्होंने मुझे हमेशा अपने कार्यों में बहुत करीब से जोड़ा है। 

5- पिछले वर्ष नवंबर में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का खुलना बहुत ही ऐतिहासिक रहा। विदेश में रहने वाले हमारे सिख भाई-बहनों के​ लिए अब दरबार साहिब की सेवा के लिए राशि भेजना और आसान हो गया है। इस कदम से विश्वभर की संगत, दरबार साहिब के और करीब आ गई है। 

6- बीते दिनों हुए कृषि सुधारों ने किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। काफी विचार​-विमर्श के बाद भारत की संसद ने कृषि सुधारों को कानूनी स्वरूप दिया। इन सुधारों से न सिर्फ किसानों के अनेक बंधन समाप्त हुए, बल्कि उन्हें नए अधिकार, नए अवसर भी मिले हैं। 

7- 5 दिसबंर को श्री अरबिंदो की पुण्यतिथि है। श्री अरबिंदो को हम जितना पढ़ते हैं उतनी ही गहराई हमें मिलती जाती है। मेरे युवा साथी श्री अरबिंदो को जितना जानेंगे, उतना ही अपने आप को जानेंगे, खुद को समृद्ध करेंगे। 

8- भारत में खेती और उससे जुड़ी चीजों के साथ नए आयाम जुड़े रहे हैं। बीते दिनों हुए कृषि सुधारों ने किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोले हैं। बरसों से किसानों की जो मांग थी,वो मांगें पूरी हुई हैं। 

9- लॉकडाउन के दौर से बाहर निकलकर अब वैक्सीन पर चर्चा होने लगी है, लेकिन कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही अब भी बहुत घातक है। हमें कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूती से जारी रखना है। 

10- हरियाणा के कैथल के वीरेंद्र यादव ने खेती में पराली की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने प्रयास किया है। उन्होंने पराली का समाधान करने के लिए पुआल की खाट बनाने वाली मशीन का इस्तेमाल किया। उनको कृषि विभाग से उन्हें आर्थिक मदद भी मिली। उसके बाद पराली के गट्ठए बनाकर उन्हें बेचा, उन्होंने 2 साल में डेढ़ करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया है और 50 लाख रुपये का मुनाफा भी कमाया है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना