अपने शिक्षक रासबिहारी मनियार के निधन पर शोक संतप्त हुए पीएम मोदी, कहा- मेरे गठन में उनका अमूल्य योगदान

Published : Nov 27, 2022, 01:22 PM ISTUpdated : Nov 27, 2022, 01:28 PM IST
अपने शिक्षक रासबिहारी मनियार के निधन पर शोक संतप्त हुए पीएम मोदी, कहा- मेरे गठन में उनका अमूल्य योगदान

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिक्षक रासबिहारी मनियार का निधन हो गया है। पीएम ने ट्वीट कर अपने शिक्षक को याद किया। उन्होंने कहा कि मेरे गठन में उनका अमूल्य योगदान है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कूल के शिक्षक रासबिहारी मनियार का निधन हो गया है। अपने शिक्षक के निधन की खबर सुनकर पीएम शोक संतप्त हो गए। उन्होंने ट्वीट कर रासबिहारी मनियार को श्रद्धांजलि दी। 

पीएम ने ट्वीट किया, "अपने स्कूल के शिक्षक रासबिहारी मनियार के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं। मेरे गठन में उनका अमूल्य योगदान है। मैं जीवन के इस पड़ाव तक उनके साथ जुड़ा रहा हूं। एक छात्र के रूप में मुझे जीवन भर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुझे इसका संतोष है।"

 

 

प्रधानमंत्री ने 18 सेकंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में मंच पर पीएम अपने टीचर को सम्मानित करते देखे जा सकते हैं। पीएम माला पहनाकर रासबिहारी मनियार को सम्मानित करते हैं। इसके बात चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। 

यह भी पढ़ें- मन की बात में बोले पीएम मोदी जी20 की अध्यक्षता बड़ा अवसर, स्पेस सेक्टर में बना इतिहास

यह भी पढ़ें- मन की बात में पीएम ने की मानव मंदिर की चर्चा, यहां मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के मरीजों का होता है इलाज
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान