Adampur में PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें: 'हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का मौका तक नहीं देंगे'

Published : May 13, 2025, 05:29 PM ISTUpdated : May 13, 2025, 05:35 PM IST
PM Modi Warn pakistan

सार

PM Modi Interaction with Air Aarriors: पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है कि आतंकवाद का अंजाम सिर्फ़ विनाश होगा। भारत अब घर में घुसकर मारेगा और पाकिस्तान में आतंकियों को पनाह नहीं मिलेगी।

PM Modi Warns Pakistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई की सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां उन्होंने वायुसेना के जवानों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा- आतंकी जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे बैठे थे, भारत की सेना ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी है। जानते हैं मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें।

1- पीएम मोदी ने आतंकवादियों और पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा- भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा- विनाश और महाविनाश।

2- पीएम मोदी ने कहा- पाकिस्तान में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें। हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। हमारे ड्रोन्स, मिसाइलों के बारे में सोचकर ही पाकिस्तान की नींद उड़ गई है।

3- पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने के बाद भारत ने सिर्फ अपना मिलिट्री एक्शन स्थगित किया है, खत्म नहीं। अगर पाकिस्तान ने फिर से आतंकी गतिविधि या सैन्य दुस्साहस दिखाया तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

4- मोदी ने एक बार फिर दोहराया-आतंक के खिलाफ भारत की लक्ष्मण रेखा एकदम साफ है। अब आतंकी हमला हुआ तो भारत और पक्का जवाब देगा। सर्जिकल स्ट्राइक में देखा, एयरस्ट्राइक में देखा और अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है। कल भी कहा था कि भारत ने अब तीन सूत्र तय कर दिए है।

5- पहला ये कि भारत पर आतंकी हमला हुआ तो अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर, अपने समय पर जवाब देंगे। दूसरा कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग भारत नहीं सहेगा। तीसरा, हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।

6- पीएम ने कहा- आपका हौसला, जुनून और जज्बा ऐसे ही बनाए रखना है। हमें तैयार रहना है। हमें दुश्मन को याद दिलाते रहना है कि ये नया भारत है, जो शांति चाहता है लेकिन मानवता पर हमला होता है तो भारत युद्ध के मोर्चे पर दुश्मन को मिट्टी में मिलाना भी अच्छी तरह जानता है।

7- पीएम मोदी ने एयरफोर्स की तारीफ करते हुए कहा- भारत की वायुसेना सिर्फ हथियारों से ही नहीं, डेटा और ड्रोन से भी दुश्मन को छकाने में माहिर हो चुकी है।

8- भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में मैनपावर के साथ ही मशीन का कोऑर्डिनेशन भी अद्भुत रहा है। भारत के पारंपरिक एयर डिफेंस सिस्टम, आकाश जैसे मेड इन इंडिया प्लेटफॉर्म और एस-400 जैसे मॉर्डर्न डिफेंस सिस्टम ने मजबूती दी है।

एक मजबूत सुरक्षा कवच भारत की पहचान बन चुका है। पाकिस्तान की लाख कोशिश के बाद भी हमारे एयरबेस हों या डिफेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, उन पर आंच तक नहीं आई।

9- पीएम मोदी ने कहा- पाकिस्तान के ड्रोन, उसके UAV, एयरक्राफ्ट, मिसाइलें हमारे सशक्त एयर डिफेंस के सामने ढेर हो गईं। मैं देश के सभी एयरबेस से जुड़ी लीडरशिप, एयर वॉरियर की हृदय से सराहना करता हूं। आपने शानदार काम किया है।

10- पीएम ने भारतीय सेनाओं की तारीफ करते हुए कहा- ऑपरेशन सिंदूर से आपने देश का आत्मबल बढ़ाया है। देश को एकता के सूत्र में बांधा है। आपने भारत के सिंदूर की रक्षा की है। भारत के सम्मान को नई ऊंचाई दी है। आपने वो किया जो अभूतपूर्व है। अकल्पनीय है। अद्भुत है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके