अभी बाकी है पीएम मोदी की दिवाली, कार्यकर्ताओं को बुलाया अपने आवास पर

Published : Nov 07, 2019, 06:42 PM ISTUpdated : Nov 07, 2019, 06:45 PM IST
अभी बाकी है पीएम मोदी की दिवाली, कार्यकर्ताओं को बुलाया अपने आवास पर

सार

आगामी 9 नवंबर को प्रधानमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं संग दिवाली मनाएंगे, इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने आवास पर आमंत्रित किया है।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए दिन अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते है। इसके साथ ही पीएम लीक से हटकर अलग अलग निर्णय लेने के लिए भी चर्चा में रहते है। इन सब के बीच प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर चर्चा में है। जिसमें उन्होंने बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को अपने आवास पर आने का न्यौता दिया है। जिसमें आगामी 9 नवंबर को प्रधानमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं संग दिवाली मनाएंगे। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है। 

27 अक्टूबर को थी दिवाली
भारत में दिवाली का त्योहार सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।वर्ष 2019 में 27 अक्टूबर को दिवाली थी। जिसे लोगों ने काफी धूमधाम से मनाया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश के जवानों संग अपनी दिवाली मनाई थी। इसी क्रम में अब उन्होंने कार्यकर्ताओं संग दिवाली मनाने का समारोह रखा है । जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम