
मंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को कर्नाटक को कई सौगातें दीं। उन्होंने मंगलुरु में करीब 3800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया।
नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए सड़क पर जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों किनारे जुट गए। लोग सड़क पर नहीं आ सकें इसके लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग की थी और पुलिस के जवानों की भारी तैनाती की गई थी। नजारा रोड शो जैसा था। प्रधानमंत्री का काफिला जैसे ही करीब पहुंचा लोगों का उत्साह और बढ़ गया। पीएम की कार देख लोग मोदी..मोदी..के नारे लगाने लगे।
कार में सवार नरेंद्र मोदी धीरे-धीरे आगे बढ़े। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री की जनसभा में लोगों की भारी भीड़ जुटी। यहां नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे काम गिनाए और कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार होने के फायदे बताए। बता दें कि कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले मोदी का दौरा पार्टी में नई ऊर्जा डाल सकता है। भाजपा ने राज्य की कुल 224 विधानसभा सीट में से कम से कम 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।
यह भी पढ़ें- 'मेड इन इंडिया' युद्धपोत INS विक्रांत लॉन्च, PM मोदी बोले-विक्रांत विशाल है, विराट है, विहंगम है
PM इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के टॉप-10 कैरियर एयरक्राफ्ट, INS विक्रांत के साथ अब भारत के पास हुए 2 युद्धपोत
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.