पीएम नरेंद्र मोदी ने की गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में पूजा, वीडियो में देखें कैसे स्वागत के लिए जुटे हजारों लोग

Published : Jul 27, 2025, 03:31 PM ISTUpdated : Jul 27, 2025, 04:44 PM IST
PM Narendra Modi offered prayers at Gangaikonda Cholapuram Temple

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में पूजा की। उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में स्थानीय लोग जुटे। माहौल रोड शो जैसा था। देखें खास वीडियो।

Narendra Modi prayers at Gangaikonda Cholapuram Temple: चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के अवसर पर रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में पूजा की। इस अवसर पर पीएम पारंपरिक पोशाक में दिखे। उन्होंने सफेद वेष्टि (धोती), सफेद कमीज और गले में अंगवस्त्रम पहना हुआ था। मंदिर में स्थानीय पंडितों ने उनका स्वागत किया। पीएम ने आदि तिरुवथिरई महोत्सव में भाग लिया।

 

 

 

 

 

 

गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर जाते समय पीएम मोदी ने किया रोड शो

नरेंद्र मोदी के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर जाने के दौरान हजारों की संख्या में आए स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ थी। वे मोदी..मोदी.. के नारे लगाकर पीएम का अभिवादन कर रहे थे। नजारा किसी रोड शो जैसा था।

 

 

पीए मोदी ने कार से बाहर आकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पीएम का काफिला बेहद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ा। उनके अंगरक्षक पैदल चल रहे थे।

 

 

पीएम मोदी ने शुरू किया गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर का निर्माण कार्य

तमिलनाडु की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन पीएम मोदी ने राजेंद्र चोल प्रथम के दक्षिण-पूर्व एशिया के समुद्री अभियान के 1,000 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव में भाग लिया। उन्होंने गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।

 

 

राजेंद्र चोल प्रथम के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी

सड़क के दोनों ओर भाजपा और AIADMK के झंडे लगाए गए थे। रास्ते में राजा चोझान की तस्वीरें और प्रधानमंत्री के स्वागत संदेश वाले फ्लेक्स बोर्ड और बैनर लगे दिखे। आदि तिरुवथिरई महोत्सव के दौरान पीएम मोदी ने राजेंद्र चोल प्रथम के सम्मान में एक स्मारक सिक्का जारी किया।

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitin Nabin: मोदी ने कराया BJP के बॉस का मुंह मीठा, नितिन नबीन के पदभार ग्रहण की खास तस्वीरें
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा