मां के अंतिम संस्कार के बाद पश्चिम बंगाल के लोगों से बोले PM मोदी, क्षमा चाहता हूं आपके बीच नहीं आ पाया

Published : Dec 30, 2022, 12:43 PM ISTUpdated : Dec 30, 2022, 12:44 PM IST
मां के अंतिम संस्कार के बाद पश्चिम बंगाल के लोगों से बोले PM मोदी, क्षमा चाहता हूं आपके बीच नहीं आ पाया

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों को 7800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि आज मुझे आप सब के बीच रूबरू होना था, लेकिन निजी कारणों की वजह से मैं आप सब के बीच नहीं आ पाया।

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में शुक्रवार अहले सुबह निधन हो गया। मां के अंतिम संस्कार के बाद भी पीएम ने पहले से तय अपने कार्यक्रम को रद्द नहीं किया। उन्हें पश्चिम बंगाल जाना था और वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करना था। 

पीएम पश्चिम बंगाल नहीं गए। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुए और पश्चिम बंगाल को 7800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल नहीं आ पाने के लिए लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, "आज मुझे आप सब के बीच रूबरू होना था, लेकिन निजी कारणों की वजह से मैं आप सब के बीच नहीं आ पाया हूं। इसके लिए क्षमा चाहता हूं।" 

बंगाल के कण-कण में है आजादी के आंदोलन का इतिहास 
प्रधानमंत्री ने कहा, "देश की आजादी के 'अमृत महोत्सव' में देश ने 475 'वंदे भारत ट्रेन' शुरू करने का संकल्प लिया था। आज इसी में से एक हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली 'वंदे भारत' शुरू हुई है। बंगाल के कण-कण में आजादी के आंदोलन का इतिहास समाहित है। जिस धरती से 'वंदे मातरम्' का जयघोष हुआ, वहां आज 'वंदे भारत' ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है।"

उन्होंने कहा, "30 दिसंबर की तारीख का भी इतिहास में अपना बहुत महत्व है। 30 दिसंबर, 1943 के दिन ही नेताजी सुभाष ने अंडमान में तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का बिगुल फूंका था। इस घटना के 75 वर्ष होने पर 2018 में मैं अंडमान गया था। नेताजी के नाम पर एक द्वीप का नामकरण भी किया था।"

आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से ठीक होगी नदियों की सेहत
नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम लोग अक्सर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर की बात करते हैं। कहते हैं कि दिनचर्या वो होनी चाहिए कि बीमारी की नौबत ही ना आए। ठीक इसी तरह नदी की गंदगी को साफ करने के साथ ही केंद्र सरकार प्रिवेंशन पर बहुत जोर दे रही है। इस प्रिवेंशन का सबसे बड़ा और आधुनिक तरीका है ज्यादा से ज्यादा आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट। आने वाले 10-15 साल बाद की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए देश में आज आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मां हीराबेन के निधन के बाद भी अपने तय कार्यक्रम में शामिल हुए PM, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

उन्होंने कहा, "आज केंद्र सरकार भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने के लिए और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए रिकॉर्ड इनवेस्टमेंट कर रही है। रेलवे स्टेशनों को भी एयरपोर्ट्स की तरह विकसित किया जा रहा है। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन भी इसी लिस्ट में शामिल है। आज देश में भारतीय रेलवे के कायाकल्प का राष्ट्रव्यापी अभियान चल रहा है। वंदे भारत, तेज, हमसफर जैसी आधुनिक ट्रेनें देश में बन रही हैं। विस्टाडोम कोच रेल यात्रियों को नया अनुभव करा रहे हैं। सुरक्षित व आधुनिक कोच की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। बीते 8 वर्षों में भारतीय रेलवे ने आधुनिकता की नींव पर काम किया है। अब आने वाले 8 वर्षों में हम भारतीय और भारतीय रेलवे को आधुनिकता की नई यात्रा पर निकलते हुए देखेंगे।

यह भी पढ़ें- 100 साल की उम्र में मोदी की मां हीराबेन का निधन, PM ने किया Tweet-'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम'

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bihar Big Breaking: राज्यसभा जाने की बात को नीतीश कुमार ने खुद किया कन्फर्म
UNESCO World Heritage City: भारत से सिर्फ 5 घंटे दूर ‘धरती का स्वर्ग’! आखिर क्यों ट्रैवलर्स हो रहे दीवाने?