PM मोदी ने पूछी फ्लाइंग किंग मिल्खा सिंह की तबीयत, PGI में चल रहा है इलाज

Published : Jun 04, 2021, 11:16 AM ISTUpdated : Jun 04, 2021, 11:23 AM IST
PM मोदी ने पूछी फ्लाइंग किंग मिल्खा सिंह की तबीयत, PGI में चल रहा है इलाज

सार

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की। पीएम ने उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछा। मोदी ने उनकी सेहत को लेकर प्रार्थना की और शुभकामनाएं दीं। मिल्खा सिंह पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में दुबारा भर्ती कराना पड़ा है।

मोहाली, पंजाब. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाइंग किंग मिल्खा सिंह से फोन पर बातचीत करके उनकी सेहत का हालचाल जाना। कुछ दिन पहले मिल्खा सिंह को कोरोना संक्रमण के बाद  मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां से परिजन उन्हें डिस्चार्ज कराके घर ले गए थे। लेकिन दुबारा तबीयत बिगड़ने पर मिल्खा सिंह को चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों का बढ़ाएं हौसला
प्रधानमंत्री ने मिल्खा सिंह से बातचीत के दौरान कहा कि जल्द स्वस्थ्य हों। उनकी सेहत के लिए प्रार्थना की जा रही है। उन्हें स्वस्थ्य होकर टोक्यो ओलंपिक में शामिल हो रहे भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना है।

गुरुवार को पीजीआई में कराना पड़ा था भर्ती
पद्मश्री मिल्खा सिंह को बुखार, बैचेनी और अन्य तकलीफों के बाद गुरुवार को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उन्हें यहां कोविड के आईसीयू वार्ड में रखा गया है। अभी उनकी हालत स्थिर है। मिल्खा सिंह की 19 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 24 मई को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा था। 30 मई को उनके परिजनों के निवेदन पर छुट्टी मिल गई थी।

अभी टीका नहीं लगवाया
91 वर्षीय मिल्खा सिंह और 85 वर्षीय उनकी पत्नी निर्मल सिंह ने अभी वैक्सीन नहीं लगवाई है। हाल में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान संजय टंडन ने उनसे फोन पर बात करके वैक्सीन लगवाने का अनुरोध किया था।

 

pic.twitter.com/2976HLvh5X

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

West Bengal Election 2026: 'सिंघम' IPS विवाद के बाद ADM हटे, BDO ट्रांसफर-बड़े उलटफेर से बवाल
Top 10 Morning News: देश-दुनिया में बड़ा भूचाल लाने वाली सुबह की 10 बड़ी खबरों के ताजा अपडेट