Video पीएम मोदी ने नेहरू और इंदिरा गांधी पर लगाया बड़ा आरोप, संसद में बोले-भारतीयों की क्षमता पर नहीं था कोई भरोसा

Published : Feb 05, 2024, 07:14 PM IST
PM Narendra Modi speech

सार

पीएम मोदी ने नेहरू के एक भाषण का संदर्भ लेते हुए आरोप लगाया कि उन्हें भारतीयों की क्षमता पर कोई भरोसा नहीं है।

PM Modi in Parliament on Nehru and Indira Gandhi: संसद में धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस-राहुल गांधी पर तंज कसने के साथ साथ प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने नेहरू के एक भाषण का संदर्भ लेते हुए आरोप लगाया कि उन्हें भारतीयों की क्षमता पर कोई भरोसा नहीं है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी भारत की क्षमता पर भरोसा नहीं किया। उन्होंने हमेशा खुद को शासक और लोगों को तुच्छ समझा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से दिए गए जवाहर लाल नेहरू के कथित भाषण का हवाला देते हुए कहा कि नेहरू ने कहा था हम यूरोपीय, जापानी, चीनी, रूसी या अमेरिकियों जितनी मेहनत नहीं करते हैं। यह मत सोचिए कि ये समुदाय किसी जादू से समृद्ध हो गए हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत से, होशियारी से इसे हासिल किया। पीएम मोदी ने भाषण का हवाला देते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि नेहरू सोचते थे कि भारतीय आलसी हैं और उनके पास दिमाग नहीं है। उन्हें उनकी क्षमता पर भरोसा नहीं था।

इंदिरा गांधी पर भी साधा निशाना

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी अलग नहीं सोचती थीं। इंदिरा जी ने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि दुर्भाग्य से, यह हमारी आदत है कि जब कोई अच्छा काम पूरा होने वाला होता है तो हम लापरवाह हो जाते हैं। और जब कोई बाधा आती है तो हम आशा खो देते हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है कि पूरा देश उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। आज कांग्रेस को देखकर ऐसा लगता है कि इंदिरा जी ने भले ही देशवासियों को कमतर आंका हो लेकिन उन्होंने कांग्रेस का मूल्यांकन अच्छा किया। प्रधान मंत्री ने कहा कि यह भारतीयों के बारे में कांग्रेस के शाही परिवार की सोच थी। लेकिन उन्हें देश और इसके लोगों की क्षमता पर बहुत भरोसा है।

कांग्रेस जब सत्ता में आई महंगाई लाई

पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस सरकारें मुद्रास्फीति लाती हैं। जब भी कांग्रेस सत्ता में आई, उसने मुद्रास्फीति को बढ़ावा दिया। हमारी सरकार ने दो युद्धों और एक महामारी के बावजूद इसे नियंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की स्थिति के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है। वे विफल रहे और उन्होंने अन्य पार्टियों को भी प्रदर्शन नहीं करने दिया। उन्होंने संसद, विपक्ष और देश को बर्बाद कर दिया है। मेरा मानना है कि देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है। देश ने वंशवाद की राजनीति के दुष्परिणामों का सामना किया है और कांग्रेस ने भी इसका सामना किया है।

इंडिया गठबंधन पर तंज

पीएम मोदी ने विपक्षी गुट इंडिया पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसी क्षेत्रीय पार्टियां आपसी खींचताान से जूझ रही हैं। अगर वे एक-दूसरे पर भरोसा नहीं कर सकते तो वे लोगों पर कैसे भरोसा करेंगे। और लोग उन पर कैसे भरोसा करें।

यह भी पढ़ें:

संसद में पीएम मोदी ने जमकर विपक्षी दलों को लताड़ा, बोला-अभी काफी समय और आपको वहां बैठना है…

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत आने वाले हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जानें कब
DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO ने एक साथ 16 पेलोड स्पेस में भेजे