NPR पर कांग्रेस के रूख को लेकर PM ने की थी टिप्पणी, सदन की कार्यवाही से हटाया गया शब्द

Published : Feb 07, 2020, 08:30 PM IST
NPR पर कांग्रेस के रूख को लेकर PM ने की थी टिप्पणी, सदन की कार्यवाही से हटाया गया शब्द

सार

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बृहस्पतिवार को दिये गये भाषण के एक शब्द को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया है। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मोदी द्वारा कल राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में दिये गये भाषण में से एक शब्द को कार्यवाही से निकाल दिया है। 

नई दिल्ली. राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बृहस्पतिवार को दिये गये भाषण के एक शब्द को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया है। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मोदी द्वारा कल राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में दिये गये भाषण में से एक शब्द को कार्यवाही से निकाल दिया है। 

NPR के संदर्भ में मोदी ने विपक्ष पर की थी टिप्पणी

राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सभापति ने राज्यसभा की छह फरवरी को शाम 6.20 से 6.30 के बीच कुछ अंश को कार्यवाही से निकालने का निर्देश दिया है। ’’ प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के संदर्भ में कांग्रेस के रुख बदलने को लेकर टिप्पणी करते हुए यह शब्द कहा था।

गुलाम नबी आजाद के भी एक शब्द को सदन से हटाया गया

नायडू ने बृहस्पतिवार को मोदी के भाषण समाप्त करने के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद द्वारा मांगे गये स्पष्टीकरण के दौरान एक शब्द को भी सदन की कार्यवाही से निकाल दिया है। संसद की कार्यवाही से प्रधानमंत्री के भाषण के किसी अंश को निकाले जाने की घटना आमतौर पर बहुत ही कम देखने को मिली है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG Crisis In Indian Railways: अब ट्रेनों में नहीं मिलेगा गरम खाना? IRCTC ने जारी किया इमरजेंसी प्लान
Spice Safety Shock: एवरेस्ट मसालों में मिले खतरनाक बैक्टीरिया, जिनसे खराब हो सकता है लीवर!