
नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी की रैली आज मध्य प्रदेश में हो रही है। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी समेत राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है। पीएम मोदी ने अपने चुनाव भाषण में कहा है कि कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि भारत ही पाकिस्तान पर हमले करता है, पाक पहले कभी नहीं करता है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने राम मंदिर को लेकर राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा है।
पीएम बोले-कांग्रेसियों का पाकिस्तान प्रेम चौंकाने वाला
पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि जैसे-जैसे चुनावी पारा चढ़ रहा है कांग्रेसियों का पाकिस्तान प्रेम भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कि कांग्रेस के एक पूर्व सीएम ने कहा कि भारत ही पाकिस्तान पर आतंकी हमले करता है, पाकिस्तान तो निर्दोष है। ये हैरान करने वाली बात है। ये भारतीय सेना पर उंगली उठाने वाली बात है। वहीं एक नेता ने संसद में कहा कि मुंबई हमले में पाकिस्तान का हाथ नहीं था। ये बात कोई मानेगा क्या। एक और नेता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने भी कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी है।
वीडियो
पीएम मोदी ने कहा- आखिर ये चाहते क्या हैं…
पीएम मोदी ने कहा कि ये भारतीय होकर ऐसी बातें कर रहे हैं। वह राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि उनके साथी नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं, आखिर उनका मकसद क्या है। वे क्या चाहते हैं। पाकिस्तान से इतना प्रेम और अपने देश की सेना से इतनी नफरत क्यों। वह देश को बार-बार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं और पाकिस्तान की शान में कसीदे पढ़ रहे हैं।
राहुल गांधी तो राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदलना चाहते
आज पूरा देश और विश्व भर के भारतीय अयोध्या में राम मंदिर बनने से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। देशवासियों का वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया है। सभी खुशी मना रहे हैं लेकिन राहुल गांधी हैं कि वह सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने का सोच रहे। कांग्रेस से प्रताड़ित लोगों ने पार्टी छोड़ने के बाद ये खुलासा किया है। राम मंदिर दर्शन पर कांग्रेस के कई नेताओं को प्रताड़ित किया गया। इस पर उन्होंने पार्टी ही छोड़ दी।
वीडियो
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.