मोदी का अलीगढ़ दौरा: ये देश का दुर्भाग्य है कि नई पीढ़ी को राष्ट्र नायक-नायिकाओं से अवगत नहीं कराया गया

Prime Minister Narendra Modi ने अलीगढ़ में आज एक नए अध्याय की शुरुआत की। वे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बगल में राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर एक नई यूनिवर्सिटी की नींव रखने पहुंचे हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 14, 2021 1:56 AM IST / Updated: Sep 14 2021, 01:35 PM IST

अलीगढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) आज अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय(Raja Mahendra Pratap Singh State University) का शिलान्यास करने पहुंचे। यह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बगल में बन रही है। भाजपा लंबे समय से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी(AMU) का नाम बदलकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह रखने की मांग करती आ रही थी। इससे पहले प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अलीगढ़ नोड तथा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के मॉडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौज़ूद रहीं।

देश का दुर्भाग्य है
मोदी ने कहा-हमारी आज़ादी के आंदोलन में कई महान व्यक्तित्वों ने अपना सबकुछ खपा दिया। लेकिन यह देश का दुर्भाग्य रहा है कि आज़ादी के बाद ऐसे राष्ट्र नायक और नायिकाओं को अगली पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया। उनकी गाथाओं से कई पीढ़ियां वंचित रह गईं। 20वीं सदी की गलतियों को 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है।

Latest Videos

कल्याण सिंह को याद किया
मोदी ने कहा-मैं आज स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं। आज कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश हुए होते। आज अलीगढ़ के लिए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज राधाष्टमी है, जो आज के दिन को और भी पुनीत बनाता है। बृज भूमि के कण-कण में राधा ही राधा हैं। मैं पूरे देश को राधाष्टमी की हार्दिक बधाई देता हूं। आज देश के प्रधानमंत्री के नाते मुझे फिर से एक बार ये सौभाग्य मिला है कि मैं राजा महेंद्र प्रताप सिंह जैसे विजनरी और महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर बन रहे विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर रहा हूं।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह के बारे में बोले मोदी
राजा महेंद्र प्रताप सिंह सिर्फ़ भारत की आज़ादी के लिए ही नहीं लड़े। उन्होंने भारत के भविष्य की नींव में भी सक्रिय योगदान दिया था। उन्होंने अपने देश-विदेश की यात्राओं से मिले अनुभवों का उपयोग भारत की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए किया।  राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी के जीवन से हमें अदम्य इच्छाशक्ति, अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली जीवटता सीखने को मिलती है। वो भारत की आजादी चाहते थे और अपने जीवन का एक-एक पल उन्होंने इसी के लिए समर्पित कर दिया था। वृंदावन में आधुनिक टेक्निकल कॉलेज उन्होने अपनी पैतृक संपत्ति को दान करके बनाया था। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए जमीन भी राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने ही दी थी। आज मां भारती के अमर सपूत के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण उन्हें सच्ची कार्याजंलि है।

भारत अहम रक्षा निर्यातक की छवि की ओर बढ़ रहा
मोदी ने कहा-आज देश ही नहीं दुनिया भी देख रही है कि आधुनिक ग्रेनेड और राइफल से लेकर लड़ाकू विमान, ड्रोन, युद्धपोत भारत में निर्मित हो रहे हैं। भारत दुनिया के एक बड़े रक्षा आयातक की छवि से बाहर निकलकर दुनिया के एक अहम रक्षा निर्यातक की छवि बनाने की तरफ़ बढ़ रहा है।

अलीगढ़ देश की सीमाओं की रक्षा करेगा
मोदी ने कहा-कल तक जो अलीगढ़ तालों के जरिए घरों, दुकानों की रक्षा करता था, वो 21वीं सदी में हिंदुस्तान की सीमाओं की रक्षा करने का काम करेगा। वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट के माध्यम से यूपी सरकार ने अलीगढ़ के तालों और हार्डवेयर को एक नई पहचान दिलाने का काम किया है। आज उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के हर छोटे-बड़े निवेशक के लिए बहुत आकर्षक स्थान बनता जा रहा है। ये तब होता है जब निवेश के लिए जरूरी माहौल बनता है, जरूरी सुविधाएं मिलती हैं। आज यूपी डबल इंजन सरकार के डबल लाभ का एक बहुत बड़ा उदाहरण बन रहा है। अलीगढ़ में ही रक्षा उत्पादन से जुड़ी डेढ़ दर्जन कंपनियां सैकड़ों करोड़ रु के निवेश से हजारों नए रोजगार बनाने वाली है। अलीगढ़ नोड में छोटे हथियार, आयुध, ड्रोन, एयरोस्पेस, मैटर कंपोनेंट्स, एंटी ड्रोन सिस्टम जैसे उत्पाद बन सकें, इसके लिए नए उद्योग लगाए जा रहे हैं।

यह भी बोले मोदी
समाज में विकास के अवसरों से जिन्हें दूर रखा गया, ऐसे हर समाज को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में अवसर दिए जा रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश की चर्चा बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और बड़े फैसलों के लिए होती है। 

यूपी के घोटालों पर बोले मोदी
यूपी के लोग भूल नहीं सकते कि पहले यहां किस तरह के घोटाले होते थे, किस तरह राज-काज को भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया गया था। आज योगी जी की सरकार पूरी ईमानदारी से यूपी के विकास में जुटी हुई है। मुझे आज ये देखकर बहुत खुशी होती है कि जिस यूपी को देश के विकास में एक रुकावट के रूप में देखा जाता था, वही यूपी आज देश के बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहा है।

माफियाराज खत्म
मोदी ने कहा-एक दौर था जब यहां शासन-प्रशासन, गुंडों और माफियाओं की मनमानी से चलता था। लेकिन अब वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं।

किसानों पर बोले मोदी
केंद्र सरकार का निरंतर प्रयास है कि छोटी जोत वालों को ताकत दी जाए। डेढ़ गुणा MSP हो, किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार हो, बीमा योजना में सुधार हो, 3 हज़ार रुपए की पेंशन की व्यवस्था हो, ऐसे अनेक फैसले छोटे किसानों को सशक्त कर रहे हैं। देश के जिन छोटे किसानों की चिंता चौधरी चरण सिंह जी को थी, उनके साथ सरकार एक साथी की तरह खड़ी रहे, ये बहुत जरूरी है। इसलिए केंद्र सरकार का निरंतर प्रयास है कि छोटी जोत वाले किसानों को ताकत दी जाए।
 

योगी ने कहा
आज राधा अष्टमी भी है और ब्रज क्षेत्र के लिए आज के दिन का बड़ा महत्व है। ये हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री आज इस अलीगढ़ की पावन भूमि पर अपना मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करने के लिए और यहां की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने के लिए स्वयं हमारे बीच उपस्थित हैं। फरवरी 2018 में प्रधानमंत्री ने उ.प्र. के पहले इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन स्वयं आकर किया था, आज उसका परिणाम है कि उ.प्र. में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ और उ.प्र. के 1 करोड़ 61 लाख नौजवानों को अपने ही गांव में, अपने ही जनपद में रोज़गार और नौकरी मिली।

pic.twitter.com/bH9Yk7LrN7

यह भी पढ़ें-PM की अलीगढ़ विजिट से पहले AMU में बवाल, BJP ने टॉयलेट में लगाई जिन्ना की तस्वीर, जानिए पूरा मामला

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के बारे में
इस विश्वविद्यालय को राज्य सरकार महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और सामाजिक सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के सम्मान में स्थापित कर रही है। विश्वविद्यालय की  स्थापना अलीगढ़ की कोल तहसील के गांव लोधा और गांव मूसेपुर करीम जरौली में 92 एकड़ से अधिक रकबे की जमीन पर होगी। अलीगढ़ प्रखंड के 395 कॉलेज इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होंगे।

pic.twitter.com/NRxLGwGpdp

यह भी पढ़ें-अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर लगने का पूरा सच, आखिर देश को बाटंने वाले की क्यों लगी यहां फोटो?

https://t.co/Cnlr5JIx1O

उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के बारे में
उत्तर प्रदेश में रक्षा औद्योगिक गलियारे की स्थापना की घोषणा प्रधानमंत्री ने 21 फरवरी, 2018 को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने के दौरान की थी। रक्षा औद्योगिक गलियारे के छह नोड–अलीगढ़, आगरा, कानपुर, चित्रकूट, झांसी और लखनऊ की योजना बनाई गई है। अलीगढ़-नोड के सिलसिले में भूमि आवंटन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 19 फर्मों को जमीन आवंटित कर दी गई है, जो इसके विकास के लिये 1245 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। उत्तर प्रदेश के रक्षा औद्योगिक गलियारे से देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें-सद‌्गुरु की अपील- जाति-पंथ के भेद को मिटाकर हिंदू जीवन शैली को मजबूत करें
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict