कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ‘घुरवा के गोठ’ कॉलम में व्यंग्य लिखने वाले जर्नलिस्ट को बिलासपुर जेल भेजा, ये है केस

Published : Mar 07, 2022, 12:10 PM ISTUpdated : Mar 07, 2022, 12:12 PM IST
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ‘घुरवा के गोठ’ कॉलम में व्यंग्य लिखने वाले जर्नलिस्ट को बिलासपुर जेल भेजा, ये है केस

सार

छत्तीसगढ़ में इंडियाराइटर्सकोडॉटइन (Indiawriters.co.in) वेब पोर्टल के संचालक नीलेश शर्मा को शनिवार को बिलासपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें अपने राजनीति व्यंग्य के जरिये कथिततौर पर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ फेक न्यूज चलाने के आरोप में गैर-जमानती धाराओं में गिरफ्तार किया गया था। 

रायपुर, छत्तीसगढ़. छत्तीसगढ़ में इंडियाराइटर्सकोडॉटइन (Indiawriters.co.in) वेब पोर्टल के संचालक नीलेश शर्मा को शनिवार को बिलासपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें अपने राजनीति व्यंग्य के जरिये कथिततौर पर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ फेक न्यूज चलाने के आरोप में गैर-जमानती धाराओं में गिरफ्तार किया गया था। नीलेश शर्मा अपने नियमित कॉलम ‘घुरवा के गोठ’में सांकेतिक नामों के जरिये नेताओं पर व्यंग्य करते थे। इसी से भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ सरकार खफा हो गई और 3 मार्च को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। FIR में लिखवाया गया कि वे छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ फेक न्यूज चला रहे थे।

यह भी पढ़ें-जब कांगेस विधायक ने रिक्शा चालक से कराया ब्रिज का उद्घाटन, तो BJP सांसद ने कराई FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

अपमानजनक भाषा का लगाया है आरोप
नीलेश शर्मा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता खिलवान निषाद ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि नीलेश शर्मा नेताओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर पुलिस की साइबर सेल ने नीलेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 505, 505 (1) (बी) और 505 (2) के तहत FIR दर्ज की है। FIR में लिखा है-मैं बीस साल से कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं। टीएस सिंहदेव जी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का समर्थक हूं। प्रदेश में 2018 में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार निर्वाचित हुई। भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार जनाकांक्षाओं को पूरा करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार जुटी हुई है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार बहुत ही अच्छे समन्वय एवं एकजुटता से जनता की सेवा में जुटी हुई है। लेकिन यह स्थिति विपक्षी पार्टी के कतिपय विघ्नसंतोषी लोगों को सहन नहीं हो पा रहा, इसलिए वे अपने गोदी मीडिया के माध्यम से किसी गुप्त एजेंडे के चलते ऐसी झूठी खबरें, अफवाहें, गलत बातें प्रचारित कर रहे हैं, जिससे कांग्रेस सरकार एवं पार्टी के विभिन्न मंत्री एवं विधायकों, पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं में संघर्ष उत्पन्न हो जाए और कांग्रेस सरकार को नुकसान हो।

यह भी पढ़ें-वसुंधरा राजे कल राजस्थान में भरेंगी हुंकार, जानिए क्या हैं इसके सियासी मायने..क्यों BJP ने खुद को किया अलग

जर्नलिस्ट की गिरफ्तारी पर राजनीति गहराई
इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति गहरा गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस कार्रवाई को लेकर सरकार की आलोचन की है।

pic.twitter.com/AHNffjM1aL


इधर, आउटलुक के पत्रकार आशुतोष भारद्वाज ने पुलिस की विज्ञप्ति का स्क्रीन शॉट जारी किया है। इसमें नीलेश पर आरोप लगाया गया कि उनके फोन में ब्लैकमेलिंग, पोर्नोग्राफी और फर्जी खबरों के कई सबूत मिले हैं।

pic.twitter.com/dZ964RNfbE

यह भी पढ़ें-गुरुजी की शिकायत लेकर दूसरी कक्षा का छात्र पहुंचा पुलिस के पास, कहा- बहुत पीटते हैं, कर लीजिए गिरफ्तार
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video