मध्यप्रदेश: शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने रविवार देर रात मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार फिर हावी दिखे हैं। उनके समर्थित विधायकों को प्रभावी विभाग मिले हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 13, 2020 3:02 AM IST / Updated: Jul 13 2020, 08:45 AM IST

भोपाल. मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने रविवार देर रात मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार फिर हावी दिखे हैं। उनके समर्थित विधायकों को प्रभावी विभाग मिले हैं। कैबिनेट विस्तार के बाद 10 दिन तक विभागों के बंटवारे को लेकर मंथ चला है। सिंधिया के समर्थित विधायकों के पास जो पद कमलनाथ की सरकार में थे, वही फिर से मिल गए हैं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन एवं अन्य ऐसे विभाग होंगे जो किसी को नहीं सौंपे गए। वहीं, नरोत्तम मिश्रा को गृह एवं संसदीय कार्य, जेल और विधि, जबकि गोपाल भार्गव को लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मिला है। उधर,  कांग्रेस से आए तुलसी सिलावट जल संसाधन, मछुआ, कल्याण और मत्स्य विभाग देखेंगे तो गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन और राजस्व विभाग मिला है। इमरती देवी इस बार भी महिला एवं बाल विकास मंत्री होंगी। 

Latest Videos

मंत्रियों के नाम विभाग
नरोत्तम मिश्रा गृह एवं संसदीय कार्य, जेल और विधि
गोपाल भार्गव   लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग
कमल पटेलकिसान कल्याण एवं कृषि विकास
तुलसी सिलावट जल संसाधन, मछुआ, कल्याण और मत्स्य विभाग
गोविंद सिंह राजपूत  परिवहन और राजस्व
मीना सिंह आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण
विजय शाहवन
जगदीश देवड़ा   वित्त, वाणिज्य कर, योजना आर्थिक और सांख्यिकी
बिसाहू लाल सिंह खाद्य एवं आपूर्ति
यशोधरा राजे सिंधिया खेल, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास एवं रोजगार
भूपेंद्र सिंह   नगर विकास एवं आवास
एंदल सिंह कंषानापीएचई मंत्री
बृजेंद्र प्रताप सिंह  खनिज, साधन और श्रम
विश्वास सारंगचिकित्सक शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास
इमरती देवी  महिला एवं बाल विकास
प्रभुराम चौधरीलोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
महेंद्र सिंह सिसौदियापंचायत और ग्रामीण विकास
प्रद्युमन सिंह तोमर ऊर्जा
प्रेम सिंह पटेलपशुपालन, सामाजिक न्याय
ओमप्रकाश सकलेचासूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग
उषा ठाकुर   पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म
अरविंद भदौरिया  सहकारिता और लोक सेवा प्रबंधन
मोहन यादवउच्च शिक्षा मंत्री
हरदीप सिंह डंगनवीन एवं नवकरणीय उर्जा, पर्यावरण
राजवर्धन सिंह दत्तीगांवऔद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन


राज्य मंत्री

मंत्रियों के नाम विभाग
भारत सिंह कुशवाहाउद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, नर्मदा घाटी विकास
इंदर सिंह परमारस्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन विभाग
रामखेलावन पटेल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण
रामकिशोर कांवरे आयुष (स्वतंत्र प्रभार) और जल संसाधन
बृजेंद्र सिंह यादव  लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी
गिर्राज दंडौतियाकिसान कल्याण तथा कृषि विकास
सुरेश धाकड़लोक निर्माण विभाग
ओपीएस भदौरियानगरीय विकास एवं आवास


23 मार्च को चौथी बार सीएम बने थे शिवराज
मध्यप्रदेश में सिंधिया समर्थक 22 विधायकों के बगावत के बाद 20 मार्च को मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था। कमलनाथ की सरकार सिर्फ 15 महीने चली। 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार राज्य की सत्ता संभाली थी। 28 दिन बाद 21 अप्रैल को 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। इसके बाद 2 जुलाई को 20 कैबिनेट मंत्रियों और 8 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता