प्रतापगढ़ लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, सपा के डा. एसपी सिंह ने दर्ज की जीत, संगम लाल गुप्ता हारे

Published : Jun 04, 2024, 06:13 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 09:24 PM IST
PRATAPGARH-Lok-Sabha-Election-2024-Result

सार

PRATAPGARH Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की प्रतापगढ़ सीट से इस बार बीजेपी के संगम लाल गुप्ता (Sangam Lal Gupta) चुनाव हार गए है। उन्हें सपा के डॉ. एस. पी. सिंह पटेल (Shiv Pal Singh Patel) करीब 66 हजार वोटों से हराया।

PRATAPGARH Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की प्रतापगढ़ सीट से इस बार बीजेपी के संगम लाल गुप्ता (Sangam Lal Gupta) चुनाव हार गए है। उन्हें सपा के डॉ. एस. पी. सिंह पटेल (Shiv Pal Singh Patel) करीब 66 हजार वोटों से हराया। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के गढ़ प्रतापगढ़ में बीजेपी को शिकस्त मिली है। जिसकी वजह राजाभैया की नाराजगी मानी जा री है। यहां बीजेपी को 375726 वोट मिले। जबकि सपा को 441932 मत प्राप्त हुए। बसपा के प्रथमेस मिश्रा (Prathmesh Mishra) को  80144 वोट मिले। 

प्रतापगढ़ लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में भाजपा के संगम लाल गुप्ता को जीत मिली थी। उन्होंने अपनी संपत्ति 24.87 करोड़ रुपए से अधिक बताई थी।

- सिर्फ 8वीं तक पढ़ाई करने वाले संगम लाल गुप्ता के खिलाफ दो केस दर्ज थे। उनपर 88.95 लाख रुपए कर्ज था।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना दल के कुंवर हरिवंश सिंह को जीत मिली थी।

- ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले हरिवंश पर 5 केस दर्ज थे। उन्होंने अपनी संपत्ति 38 करोड़ रुपए से अधिक बताई थी।

- 2009 में कांग्रेस के राजकुमारी रत्ना सिंह को जीत मिली थी। उनके पास 67.82 करोड़ रुपए की संपत्ति थी।

- रत्ना सिंह ग्रेजुएट थी। उनके खिलाफ 5 केस दर्ज थे। उन्होंने शपथ पत्र में बताया था कि 10 लाख का कर्ज है।

- 2004 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अक्षय प्रताप सिंह ऊर्फ गोपाल जी को जीत मिली थी।

- पढ़ाई के मामले में सिर्फ साक्षर गोपाल जी के खिलाफ 26 केस दर्ज थे। उन्होंने अपनी संपत्ति 21.69 लाख रुपए बताई थी।

नोटः प्रतापगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 में यहां पर कुल वोटर 1708759 थे, जबकि 2014 में कुल मतदाता 1716394 थे। 2019 में प्रतापगढ़ की जनता ने बीजेपी प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता को सांसद बनाया था। 436291 वोट पाकर उन्होंने बसपा उम्मीदवार अशोक त्रिपाठी को हराया था। उन्हें 318539 वोट मिला था। वहीं, 2014 में प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर अपना दल के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। कुवंर हरिवंश सिंह को 375789 वोट मिला था। बसपा प्रत्याशी आसिफ निज़ामुद्दीन सिद्दीकी को 207567 वोट मिला था।

 

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bank Holiday: 19 मार्च को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, देखें मार्च की लिस्ट
टपोरी की तरह आते हैं, महिलाओं को अनकम्फर्टेबल..कंगना रनोट ने किस पर किया तंज