अशोक विश्वविद्यालय के संस्थापकों के ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी, 1600 करोड़ का हुआ है फ्रॉड

Published : Oct 27, 2023, 03:03 PM IST
Ashoka University

सार

ईडी ने 1600 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड के मामले में अशोक विश्वविद्यालय के संस्थापकों विनीत गुप्ता और प्रणव गुप्ता के 17 ठिकानों पर छापेमारी की है।

नई दिल्ली। ईडी (Enforcement Directorate) ने 1600 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले में शुक्रवार को कार्रवाई की। एजेंसी ने अशोक विश्वविद्यालय के संस्थापकों विनीत गुप्ता और प्रणव गुप्ता के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें दिल्ली और मुंबई स्थित उनके घर भी शामिल हैं।

ईडी ने दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, पंचकुला और अंबाला में 17 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पैराबोलिक ड्रग्स मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज केस में हुई है। प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। इस कंपनी पर 1600 करोड़ रुपए का बैंक फ्रॉड करने का आरोप है। प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता अशोक विश्वविद्यालय के फाउंडर भी हैं।

अशोक विश्वविद्यालय ने कहा- छापेमारी से नहीं हमारा नाता
अशोक विश्वविद्यालय ने कहा है ईडी की छापेमारी से उनका कोई नाता नहीं है। अशोक विश्वविद्यालय और पैराबोलिक ड्रग्स केस एक दूसरे से जुड़े नहीं हैं। ईडी ने पैराबोलिक ड्रग्स मामले की जांच के संबंध में जानकारी मांगी है। अशोक विश्वविद्यालय का पैराबोलिक ड्रग्स के साथ कोई संबंध नहीं है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?