निर्भया के दरिंदों को फांसी देने की तैयारी, 5 दिनों से नहीं कर रहे कोई काम, तिहाड़ जेल में किया गया शिफ्ट

Published : Dec 10, 2019, 09:29 AM ISTUpdated : Dec 10, 2019, 11:00 AM IST
निर्भया के दरिंदों को फांसी देने की तैयारी, 5 दिनों से नहीं कर रहे कोई काम, तिहाड़ जेल में किया गया शिफ्ट

सार

निर्भया के दरिंदों को फांसी पर लटकाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। खबर सामने आई है कि तिहाड़ जेल में फांसी घर की सफाई शुरू हो गई है। इसके साथ ही सभी दरिंदों से पिछले पांच दिनों से कोई काम नहीं लिया जा रहा है। साथ ही उनका रोज मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।

नई दिल्ली. निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने की तेज होती मांग के बीच तिहाड़ जेल से बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें निर्भया के चारों दोषियों से पिछले पांच दिनों से कोई काम नहीं लिया जा रहा है। जेल सूत्रों की माने तो उनकी रोज मेडिकल जांच कराई जा रही है। जिसमें वजन, रक्तचाप समेत अन्य स्थितियों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही सभी दरिंदों को तिहाड़ जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। गौरतलब है कि तीन दरिंदों को पहले से ही तिहाड़ जेल में रखा गया था। जबकि एक दोषी को मंडावी जेल में रखा गया था। गतिविधियां संदिग्ध दिखने के बाद उसे तिहाड़ शिफ्ट किया गया है। 

दो जवान रख रहे नजर

दरिंदगी की घटना को अंजाम देने वाले चारों दोषियों संग दो जवानों की तैनाती की गई है। जो दरिंदों के प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। दोनों जवानों में एक जवान हेड वार्डर तो दूसरा तमिलनाडु स्पेशल पुलिस का जवान है। 

शुरू की गई फांसी घर की सफाई 

अफजल गुरु को फांसी देने के बाद से तिहाड़ जेल के जेल नंबर 3 में बनाए गए फांसी घर को खोला गया है। साथ ही उसकी साफ सफाई भी की जा रही है। बताया जा रहा कि संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु को फांसी पर लटकाया गया था। उसके बाद से यह फांसी घर बंद पड़ा है। जेल प्रशासन के मुताबिक इस बैरक को तभी खोला जाता था जब कोई विजिटर विशेष अनुमति लेकर इसे देखने आता था।  

एक-एक कर दी जाएगी फांसी 

तिहाड़ जेल में जेल नंबर 3 में बनाए गए फांसी घर में एक से अधिक लोगों को एक साथ फांसी नहीं दी जा सकती है। जेल प्रशासन के मुताबिक इस जेल में एक बार में एक ही लोगों को फांसी दी जाती है। इसलिए कोर्ट से आदेश आने के बाद चारों दरिंदों को एक-एक कर फांसी पर लटकाया जा सकता है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

OCI से UPI तक: PM मोदी ने मलेशिया में खेला कौन-कौन सा मास्टरस्ट्रोक? जानें इसके फायदे
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?