
नई दिल्ली. कोरोनाकाल के बीच 'बुराई पर अच्छाई की जीत' का प्रतीक दशहरा कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जा रहा है। दशहरे का पर्व ये संदेश देता है कि हम अपने अंदर की समस्त बुराइयों को खत्म करें। दशहरा को मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है। वहीं इसी दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपकी परेशानियां भी दूर होती हैं।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने tweet करके दी बधाई
दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने tweet किया-विजयादशमी के पावन अवसर पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें-दशहरा: परेशानियों के दूर करने के लिए करें ये मामूली उपाय, बनी रहेगी ईश्वर की कृपा
राष्ट्रपति ने tweet किया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने tweet करके लिखा-विजया दशमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। दशहरा, बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें नैतिकता, भलाई और सदाचार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। मेरी शुभकामना है कि यह पर्व देशवासियों के जीवन में समृद्धि व प्रसन्नता का संचार करे। बता दें कि राष्ट्रपति इस समय लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर हैं। वे कारगिल के द्रास इलाके में भारतीय सेना के जवानों के साथ दशहरा मना रहे हैं। यह दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। आमतौर पर राष्ट्रपति हर साल दिल्ली में दशहरा समारोह में शामिल होते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने यह परंपरा तोड़ दी है।
यह भी पढ़ें-नवरात्र: बंगाल में सिंदूर खेला की रस्म, जानें दशमी के दिन क्यों मनाया जाता है ये उत्सव
RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने विजयदशमी के अवसर पर RSS ने नागपुर में अपने मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया। उन्होंने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और माधव सदाशिव गोलवलकर की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.