जेलेंस्की के बाद मोदी ने की पुतिन से बातचीत, भारतीयों की यूक्रेन से सुरक्षित निकासी का रूस ने किया प्रॉमिस

Published : Mar 07, 2022, 01:54 PM ISTUpdated : Mar 07, 2022, 03:25 PM IST
जेलेंस्की के बाद मोदी ने की पुतिन से बातचीत, भारतीयों की यूक्रेन से सुरक्षित निकासी का रूस ने किया प्रॉमिस

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बात की। इसके बाद उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की। मोदी ने पुतिन से यूक्रेनी राष्ट्रपति से सीधी बातचीत करने का आग्रह किया।

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 12वां दिन है। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है। अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय यूक्रेन के युद्धग्रस्त शहरों में फंसे हैं। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए सरकार रूस और यूक्रेन से बात कर रही है। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) से सोमवार को 35 मिनट बात करने के चंद घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बात हुई। इस दौरान दोनों ने यूक्रेन में उभरती स्थिति पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन और रूस की टीमों के बीच वार्ता की स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ उनकी टीमों के बीच चल रही बातचीत के अलावा सीधी बातचीत करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने युद्धविराम की घोषणा और सूमी सहित यूक्रेन के कुछ हिस्सों में मानवीय गलियारों की स्थापना की सराहना की। मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के महत्व पर जोर दिया। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी सुरक्षित निकासी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: घायल मासूम बेटे को गोद में लेकर अस्पताल में भागता रहा पिता, पागलों सी हो चुकी थी मां

न्यूजीलैंड ने व्लादिमीर पुतिन पर लगाया प्रतिबंध
दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 100 लोगों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल लोग न्यूजीलैंड की यात्रा नहीं कर पाएंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि न्यूजीलैंड ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधान मंत्री मिखाइल मिशुस्तीन सहित रूसी नेतृत्व के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं, जिनकी कुल सूची लगभग 100 रूसियों की है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने की जेलेंस्की से 35 मिनट बात, भारतीयों की मदद के लिए बोला थैंक्स, हरजोत को लाया जा रहा भारत

न्यूजीलैंड में प्रतिबंधित लोगों की सूची में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा सहित अन्य शामिल हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न और विदेश मामलों की मंत्री नानैया महुता ने रूसी सरकार के अधिकारियों और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ लक्षित यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास