जवानों के साथ दिवाली मनाने करगिल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देशवासियों को दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं

Published : Oct 24, 2022, 07:52 AM ISTUpdated : Oct 24, 2022, 09:47 AM IST
जवानों के साथ दिवाली मनाने करगिल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देशवासियों को दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री आज देश की रक्षा कर रहे जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) देश की रक्षा कर रहे जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए करगिल पहुंच गए हैं। उन्होंने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली दीप्ति से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। प्रधानमंत्री आज देश की रक्षा कर रहे जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।"

 


जवानों के बीच बाटेंगे मिठाई
प्रधानमंत्री वायुसेना के विमान में सवार होकर सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे करगिल पहुंचे। वह शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद जवानों के साथ बातचीत करेंगे और उन्हें मिठाई देंगे। प्रधानमंत्री के साथ थल सेना अध्यक्ष भी मौजूद हैं। दरअसल, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल सीमा की रक्षा करने वाले जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। यह सिलसिला 2014 से चला आ रहा है। उन्होंने सबसे अधिक बार जम्मू-कश्मीर में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई है। पीएम जवानों को अपना परिवार मानते हैं। यही वजह है कि वह उनके साथ दिवाली का त्योहार मनाते हैं।

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दीपावली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए।"

 

 

 

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: पाकिस्तान को पटखनी देने के लिए PM ने दी भारतीय टीम को शाबाशी, कोहली के लिए कही ये बात

यह भी पढ़ें- दिवाली पर दुकानदार बने BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय, अपनी किराने की दुकान पर ग्राहकों को यूं सामान बेचते आए नजर

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?