प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पिछले साल 359 दिन लागू रही धारा 144 : प्रियंका

उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2019 में 365 दिनों में से 359 दिन धारा 144 लागू रही।’’

Asianet News Hindi | Published : Jan 2, 2020 2:42 PM IST / Updated: Jan 02 2020, 08:53 PM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीते वर्ष 359 दिनों तक किसी न किसी कारण से धारा 144 लागू रही।

उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2019 में 365 दिनों में से 359 दिन धारा 144 लागू रही।’’

Latest Videos

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज- 

प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘इस स्थिति में भी प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।’’ वह संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के बाद हुई गिरफ्तारियों और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगातार हमले कर रही हैं।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

Share this article
click me!

Latest Videos

Varanasi Sai : काशी के मंदिरों से क्यों हटाई गई साईं बाबा की प्रतिमाएं ?
LIVE: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद नई दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
31 Oct. या 1 Nov. - कब है Diwali 2024 ? नोट करें दीवाली की सही तारीख
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |