मेरे परदादा काम से लौटे तो देखा गार्ड उनके बिस्तर पर सो रहा था... प्रियंका ने ऐसे सुनाई पूरी कहानी

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जयंती के मौके पर प्रियंका गांधी ने उनसे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने ट्वीट कर बताया, "मेरे परदादा के बारे में मेरी पसंदीदा स्मृति वह है, जब वह सुबह 3 बजे काम से लौटे तो देखा कि उनके बिस्तर पर उनका बॉडीगार्ड सो रहा था। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 14, 2019 9:53 AM IST / Updated: Nov 14 2019, 03:48 PM IST

नई दिल्ली. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जयंती के मौके पर प्रियंका गांधी ने उनसे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने ट्वीट कर बताया, "मेरे परदादा के बारे में मेरी पसंदीदा स्मृति वह है, जब वह सुबह 3 बजे काम से लौटे तो देखा कि उनके बिस्तर पर उनका बॉडीगार्ड सो रहा था। उन्होंने (नेहरू) गार्ड को कंबल ओढ़ाया और खुद बगल की कुर्सी पर सो गए।"

राहुल गांधी ने ऐसे किया याद
राहुल गांधी ने नेहरू को याद करते हुए लिखा, "पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू एक राजनेता, दूरदर्शी, विद्वान, संस्था निर्माता और आधुनिक भारत के महान वास्तुकारों में से एक थे।"

नेहरू की 130वीं जयंती
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130 वीं जयंती मौके पर गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि दी। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के पुत्र नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
Supreme Court On Bulldozer Action: SC ने सरकारों को अब ढंग से समझा दिया
PM Modi LIVE: हरियाणा के पलवल में एक सार्वजनिक बैठक
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।