
नई दिल्ली. किसान बिलों के विरोध में पंजाब और हरियाणा में किसानों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली मार्च का आह्वान किया गया है। पंजाब से सटे हरियाणा बॉर्डर पर गुरुवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। हालांकि जहां एक तरफ विरोध प्रदर्शन की तस्वीर सामने आ रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ ट्विटर यूजर्स इसे कांग्रेस का प्लान बता रहे हैं। उनका कहना है कि ये किसान नहीं है बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ता हैं।
"ये किसान नहीं हैं, ये कांग्रेस प्रायोजित गुंडे हैं।"
"पंजाब सरकार हंगामा करने के लिए इन अराजकतावादियों को भेज रही है। पूरे देश में किसानों के बिल का स्वागत किया है।"
"नकली किसान आंदोलन। यह MIDDLEMEN और भ्रष्ट नेताओं का एक आंदोलन है, जो पंजाब के अनाज मंडियों में हर सीजन में अरबों के किसानों की लूट और घोटाले करते हैं।"
"CAA Bandh, Farmer Protest, Jatt Andolan, XYZ महा रैली .... राष्ट्र इन यूनियनों के कारण हारता रहता है।"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.