
नई दिल्ली. पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की कार पर सोमवार की रात हमला किया गया। घटना होशियारपुर जिले के चोलंग टोल प्लाजा पर हुई। अश्विनी शर्मा जालंधर से पठानकोट जा रहे थे।
अश्वनी शर्मा ने दावा किया कि हमले में बेसबॉल और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था। शर्मा ने कहा कि हमलावर किसान नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित हमला था। उन्होंने कहा कि हमला केवल किसानों के चल रहे आंदोलन को बदनाम करने के लिए किया गया।
होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह महल ने कहा कि पंजाब भाजपा प्रमुख पूरी तरह से ठीक हैं। अश्वनी शर्मा ने इस संबंध में दसूया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने इस घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि यह सत्तारूढ़ कांग्रेस ने किया।
उन्होंने ट्वीट किया, भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर घातक हथियारों से जानलेवा हमले की निंदा करता हूं। पंजाब मे किसान आन्दोलन की आढ़ में यूथ कांग्रेस के गुंडों पुलिस के सहयोग से भाजपा को निशाना बना रहे है। ऐसे घिनौने राजनीतिक हमलों से ना भाजपा डरेगी ना झुकेगी ना अपने संकल्प से पीछे हटेगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.