'रोड ऑन रेंट' युग समाप्त: पंजाब CM का ऐलान- 'कीरतपुर साहिब-नांगल-उना रोड टोल प्लाजा समाप्त' रोजाना पब्लिक के 10 लाख रुपए बचेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 अप्रैल 2023 को कीरतपुर साहिब-नांगल-ऊना रोड पर टोल प्लाजा बंद कर देने का ऐलान किया है। साथ ही पिछली सरकारों पर निशाना भी साधा जिन्होंने संचालकों के साथ हुए समझौतों का उल्लंघन किया था।

 

Manoj Kumar | Published : Apr 1, 2023 2:02 PM IST / Updated: Apr 01 2023, 07:36 PM IST

Punjab Toll Plaza Closer. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 अप्रैल 2023 को कीरतपुर साहिब-नांगल-ऊना रोड पर टोल प्लाजा बंद कर देने का ऐलान किया है। साथ ही पिछली सरकारों पर निशाना भी साधा जिन्होंने संचालकों के साथ हुए समझौतों का उल्लंघन किया था। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम के बाद आम जनता के रोजाना 10 लाख 12 हजार रुपए बचेंगे। भगवंत मान ने यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने टोल प्लाजा संचालकों के साथ मिलकर आम जनता के साथ लूट की है।

पंजाब सरकार ने बंद किया 8वां टोल प्लाजा

पंजाब सरकार की प्रेस रीलीज में दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले वाली राज्य सरकारों ने आम जनता के साथ लूट की। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने संचालकों के साथ मिलकर अवैध तरीके से पब्लिक का पैसा लूटा है। पिछले साल भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार के सत्ता में आने के बाद से राज्य में बंद होने वाला यह आठवां टोल प्लाजा है। इस मौके पर भगवंत मान ने कहा कि लोक निर्माण विभाग अब इस रोड को अधिकार में लेगा और इसकी मरम्मत, चौड़ीकरण सहित सभी इसकी मजबूती को बनाकर रखेगा।

रोड ऑन रेंट युग की समाप्ति

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य में 'किराए पर सड़कों' का युग समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी के लिए बहुत बड़ी राहत है। पंजाब सीएम ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) पर टोल प्लाजा संचालकों के साथ मिलीभगत करने का भी आरोप लगाया। कहा कि उनके कुकर्मों को पूरी तरह से अनदेखा करके उनके लिए उदारता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कीरतपुर साहिब-नागल-ऊना रोड पर टोल प्लाजा के लिए समझौते पर अक्टूबर 2006 में अमरिंदर सिंह के कार्यकाल के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे। बाद में अकाली-भाजपा शासन के दौरान नवंबर 2007 में परिचालन शुरू हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा संचालक को नवंबर 2013 तक ओवरले (कोलतार बिछाने) का काम पूरा करना था लेकिन यह 2014 में ही पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि दूसरा ओवरले लगाने में भी 1,093 दिनों की देरी हुई, जो कि 2020 में की गई थी।

यह भी पढ़ें

रानी कमलापति पहुंचे PM मोदी, वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, ट्रेन में सफर कर रहे बच्चों से की बात

 

Share this article
click me!