Manoj Kumar | Published : Jul 7, 2022 5:09 AM IST / Updated: Jul 07 2022, 01:55 PM IST

Bhagwant Mann Marriage: एक दूजे के हुए पंजाब CM और गुरप्रीत कौर, जानें किसने निभाई रस्में

सार

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी शादी संपन्न हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री की मां, बहन सहित कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा ने भी शादी में शिरकत की। सीएम भगवंत मान हरियाणा के कुरूक्षेत्र में रहने वाली डा. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह संपन्न हुआ। गुरप्रीत कौर का परिवार कुरूक्षेत्र जिले के पिहोवा शहर के तिलक नगर में रहता है। उनके पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं जबकि मां राज कौर हाउसवाइफ हैं। गुरप्रीत कौर कुल तीन बहनें हैं। उनकी एक बहन आस्ट्रेलिया व दूसरी अमेरिका में रहती हैं। गरप्रीत कौर ने अंबाला के मौलाना मेडिकल कालेज से मेडिकल की पढ़ाई की है। सीएम भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। चंडीगढ़ के सेक्टर 8 में शादी की रस्में एक सादे समारोह में पूरी की गईं। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन खूब जंच रहे थे। जानें पल-पल की अपडेट...

01:52 PM (IST) Jul 07

शादी के बाद प्रीतभोज, सालियों ने की हंसी-ठिठोली

शीदी की रस्में पूरी होने के बाद प्रीतिभोज का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सभी मेहमानों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। वहीं दूल्हा बने भगवंत मान को शादी के दौरान सालियों की डिमांड भी पूरी करनी पड़ी। इस दौरान जीजा-सालियों के बीच जमकर हंसी मजाक चला। बाद में भगवंत मान ने सोने की अंगूठी और पैसे देकर सालियों से पीछा छुड़ाया। 

12:52 PM (IST) Jul 07

केजरीवाल ने निभाई पिता की भूमिका, शादी संपन्न

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का विवाह कार्यक्रम (आनंद कारज) चंडीगढ़ में संपन्न हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिता की भूमिका का निर्वहन किया। इस दौरान परिवार के कुछ खास सदस्य ही मौजूद रहे।

12:28 PM (IST) Jul 07

शादी की रस्में जारी...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और 32 वर्षीय डा. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्में जारी हैं। इस मौके पर सीएम भगवंत मान की मां, बहन व परिवार के सदस्यों के अलावा राघव चड्ढा, दिल्ली सीएम केजरीवाल भी मौजूद हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शादी समारोह में मौजूद हैं। 

12:16 PM (IST) Jul 07

शादी की रस्म में शामिल हुए केजरीवाल

पंजाब सीएम भगवंत मान की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। रस्म के दौरान दूल्हे को शादी के लिए ले जाने की रस्म में राघव चड्ढा और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी शामिल हुए। वहीं शादी की रस्में बाबा बलबीर सिंह बुड्ढा दल और संत बारन वाले मनमोहन सिंह की ओर से कराई जा रही हैं। 

11:58 AM (IST) Jul 07

दुल्हन ने ट्विट किया फोटो

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। वह हरियाणा की रहने वाली डा. गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। डा. गुरप्रीत कौर ने अपने ट्विटर पर आज की पहली तस्वीर शेयर की और लिखा दिन शगनां दा चढ़िया...

 

11:49 AM (IST) Jul 07

ये हैं खास मिठाईयां

कोई भी भोजन बिना मिठाईयों के पूरा नहीं होता, इसलिए सीएम की शादी में खास मिठाईयां बनी हैं। इसमें फ्रेश फ्रूट ट्रिफल, मूंग दाल हलवा, शाही टुकड़ा, अंगूरी रसमलाई, ड्राई फ्रूट रबड़ी परोसी जाएगी।

11:45 AM (IST) Jul 07

लजीज व्यंजन हुए हैं तैयार

पंजाब के सीएम भगवंत मान के विवाह समारोह के लिए विशेष प्रकार के लजीज डिशेश भी तैयार की गई हैं। जानकारी के अनुसार इंडियन व इटैलियन कूजिन में कढ़ाई पनीर, तंदूरी कुल्छे, दाल मखनी, नवरत्न बिरयानी, मौसमी सब्जियां, स्टफ्ड कोफ्ता, लसंगा सिलिकानो और बुर्रानी रायता का स्वाद मिलेगा।


 

11:40 AM (IST) Jul 07

चंडीगड़ पहुंचे केजरीवाल, राघव चड्ढा ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। वे दिन में मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवाह समारोह में शामिल होंगे। वहीं आप नेता राघव चड्ढा ने भगवंत मान के साथ तस्वीर शेयर करके बधाई दी है।
 

11:09 AM (IST) Jul 07

अरविंद केजरीवाल मोहाली पहुंचे

आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी में शामिल होने के लिए मोहाली पहुंचे हैं। वे जो चंडीगढ़ में होने वाले शादी समारोह में शामिल होंगे। केजरीवाल ने कहा कि वह आज एक नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, मैं उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं। 

10:42 AM (IST) Jul 07

आज चंडीगढ़ में समारोह

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी आज चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर संपन्न होगी। जिसकी तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं। भगवंत मान का तलाक करीब 6 साल पहले हो चुका है और उनकी पहली पत्नी व बच्चे अमेरिका में रहते हैं।