
चंडीगढ़. पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिंधु के एडवाइजर को सलाह दी है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के एडवाइजर के विवादित बयान के कारण हंगामा खड़ा हो गया जिसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है। दरअसल, सिद्धू के एडवाइजर मलविंदर सिंह माली ने जम्मू कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि कश्मीर एक अलग देश था, भारत और पाकिस्तान ने उस पर अवैध कब्जा किया था।
मुख्यमंत्री ने सिद्धू के सलाहकार डॉ प्यारे लाल गर्ग और मलविंदर सिंह माली से आग्रह किया कि वे पीपीसीसी अध्यक्ष को सलाह देते रहें और उन मामलों पर न बोलें जिनके बारे में उन्हें स्पष्ट रूप से कम या कोई जानकारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें- पंजाब में चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने CM कैप्टन के सलाहकार पद से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह..
पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों द्वारा कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील राष्ट्रीय मुद्दों पर हाल के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को उन पर इस तरह की टिप्पणी करने के लिए उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि संभावित रूप से इस तरह के बयान राज्य और देश की शांति और स्थिरता के लिए खतरनाक हैं।
क्या कहा था एडवाइजर ने
सिद्धू के एडवाइजर मालविंदर सिंह माली ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि कश्मीर एक अलग देश था, भारत और पाकिस्तान ने उस पर अवैध कब्जा किया था। माली ने कहा था कि कश्मीर, कश्मीर के लोगों का है। बता दें कि हाल ही में इन दोनों को सिद्धू ने अपना सलाहकार नियुक्त किया था।
भाजपा ने भी की खिंचाई
इस मामले में भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी से उनके नेता द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में बयान देने पर स्पष्टीकरण मांगा है। पात्रा ने tweet करके इस मामले में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को भी फटकारा। भाजपा ने सिद्धू के हाल में नियुक्त दो सलाहकारों के विचारों को शर्मनाक करार दिया
कांग्रेस ने भी की निंदा
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कश्मीर को अलग देश बताने के बयान पर नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार को फटकारा- यह भारत के लिए खून बहाने वालों का मजाक है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.