
अमृतपाल सिंह की मां गिरफ्तार। खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन का नेतृत्व करने वाले अमृतपाल सिंह की मां को पंजाब में गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर की गिरफ्तारी से पंजाब में विवाद छिड़ गया है। बलविंदर कौर की गिरफ्तारी चेतना मार्च के आयोजन से ठीक एक दिन पहले रविवार (7 अप्रैल) को किया गया। बलविंदर कौर के द्वारा चेतना मार्च के आयोजन का मकसद अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब की एक जेल में ट्रांसफर करने के लिए था।
पंजाब पुलिस उपायुक्त आलम विजय सिंह ने एहतियाती गिरफ्तारी बताते हुए कौर की न्यायिक हिरासत की पुष्टि की। हालांकि, गिरफ्तारी के संबंध में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया। पुलिस ने बलविंदर कौर के अलावा अमृतपाल के चाचा सुखचैन सिंह और तीन अन्य को भी हिरासत में लिया। गिरफ्तारियों का ये सिलसिला आज सोमवार (8 अप्रैल) को बठिंडा में तख्त दमदमा साहिब से शुरू होने वाले चेतना मार्च के पहले हुआ।कौर समेत हिरासत में लिए गए लोगों के परिवार के सदस्य 22 फरवरी से अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास भूख हड़ताल कर रहे थे।
अमृतपाल सिंह समेत उनके 9 सहयोगियों पर NSA
22 फरवरी से अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास भूख हड़ताल पर रहने वाले अमृतपाल सिंह के परिवार वालों ने तब तक अपना विरोध जारी रखने की कसम खाई थी, जब तक कि अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों को पंजाब की जेल में स्थानांतरित नहीं कर दिया गया। वारिस पंजाब दे संगठन का नेतृत्व करने वाले अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में हिरासत में लिया गया था। अमृतपाल के साथ हिरासत में लिए गए लोगों में दलजीत सिंह कलसी, पपलप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह धालीवाल, वरिंदर सिंह जोहल, गुरुमीत सिंह बुक्कनवाला, हरजीत सिंह, भगवंत सिंह, बसंत सिंह और गुरिंदरपाल सिंह औजला शामिल हैं। इन सभी पर National Security Act (NSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस गरीबों को भूखा मार देगा, लेकिन आतंकियों को...', राजस्थान में विपक्षी पार्टी पर बरस UP के CM योगी आदित्यनाथ
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.