
PURNIA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की पूर्णिया सीट पर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट पप्पू यादव को जीत मिली है। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को 567556 वोट मिले। जबकि जेडीयू के संतोष कुमार को (Santosh Kumar) को 543709 वोट मिले। राजद की बीमा भारती (Bima Bharti) को 27120 वोट मिले।
पूर्णिया लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2019 के आम चुनाव में जदयू के संतोष कुमार ने जीत दर्ज की थी। उनके खिलाफ एक केस दर्ज था।
- 12वीं पास संतोष कुमार ने बताया था कि उनके पास 4.10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। उनपर 25 लाख रुपए कर्ज था।
- 2014 के चुनाव में जदूय के संतोष कुमार को जीत मिली थी। तब उनपर 3 केस दर्ज थे।
- 2014 के शपथ पत्र में संतोष ने बताया था कि उनके पास 2.23 करोड़ रुपए की संपत्ति है। कर्ज 14 लाख रुपए हैं।
- 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के उदय सिंह ऊर्फ पप्पू सिंह को जीत मिली थी।
- 12वीं पास पप्पू सिंह पर दो केस दर्ज थे। उन्होंने अपनी संपत्ति 41.91 करोड़ रुपए से अधिक बताई थी। उनपर 14 लाख से अधिक कर्ज था।
- 2004 में भाजपा के उदय सिंह ने यह सीट जीती थी। वह 12वीं पास थे।
- उदय सिंह ने अपनी संपत्ति 3.06 करोड़ रुपए बताई थी। 7.31 लाख रुपए कर्ज था।
नोटः पूर्णिया संसदीय चुनाव 2019 के दौरान 1765312 मतदाता थे, जबकि 2014 में यहां पर 1582626 मतदाता थे। जनता दल (यूनाइटेड) उम्मीदवार संतोष कुमार को 2019 में जनता ने सांसद बनाया था। 632924 वोट पाकर संतोष कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह (369463 वोट) को हराया था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में पूर्णिया सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) का कब्जा था। संतोष कुमार को 418826 वोट, जबकि बीजेपी प्रत्याशी उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को 302157 वोट मिला था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.