राहुल गांधी ने मोदी सरकार से की अपनी गिरफ्तारी की मांग.....जानिए क्या है पूरा मामला?

Published : May 16, 2021, 04:18 PM IST
राहुल गांधी ने मोदी सरकार से की अपनी गिरफ्तारी की मांग.....जानिए क्या है पूरा मामला?

सार

भारत में वैक्सीन की कमी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना वाले पोस्टर लगाने को लेकर दिल्ली में 12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अब इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसा है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने केंद्र से मांग की है कि उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। 

नई दिल्ली. भारत में वैक्सीन की कमी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना वाले पोस्टर लगाने को लेकर दिल्ली में 12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अब इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसा है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने केंद्र से मांग की है कि उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। 

राहुल गांधी ने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन को विदेश क्यों भेज दिया। राहुल ही नहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने भी ऐसे ही ट्वीट किए। 

 

क्या है मामला?
दरअसल, गुरुवार को दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि राजधानी के अलग अलग इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें लिखा है कि मोदी जी आपने हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 21 एफआईआर दर्ज की हैं। इतना ही नहीं 17 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, ज्यादातर लोगों को जमानत मिल चुकी है। 

पोस्टर लगाने वाले ज्यादातर मजदूर और रिक्शा चालक हैं। उनका कहना है कि उन्हें पोस्टर लगाने के पैसे मिले थे। ऐसे में अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये पोस्टर किसने छपवाए और बंटवाए। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?