जनता ने कांग्रेस की जिस NYAY को ठुकराया, नोबेल विजेता अभिजीत ने इसे तैयार करने में की थी मदद

Published : Oct 14, 2019, 07:45 PM ISTUpdated : Oct 14, 2019, 07:46 PM IST
जनता ने कांग्रेस की जिस NYAY को ठुकराया, नोबेल विजेता अभिजीत ने इसे तैयार करने में की थी मदद

सार

कांग्रेस की NYAY योजना तैयार करने में भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी भी शामिल थे। अभिजीत को सोमवार को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया गया।

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में न्यूनतम आय गारंटी योजना (न्याय, NYAY) का जिक्र किया था। इसके तहत हर परिवार को सलाना 72 हजार रुपए देने का वादा किया गया था। हालांकि, जनता को यह योजना पसंद नहीं आई और उसने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह नकार दिया।

कांग्रेस की NYAY योजना तैयार करने में भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी भी शामिल थे। अभिजीत को सोमवार को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया गया। 

राहुल गांधी ने दी बधाई
अभिजीत बनर्जी को नोबेल मिलने पर राहुल गांधी ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने पर अभिजीत बनर्जी को बधाई। अभिजीत ने न्याय की अवधारणा तैयार करने में मदद की थी। इस योजना में गरीबी को खत्म करने की क्षमता थी। लेकिन आज हमारे पास न्याय की जगह मोदीनॉमिक्स है, यह अर्थव्यवस्था को खत्म कर रहा है। इससे गरीबी बढ़ रही है।

अभिजीत की पत्नी को भी मिला नोबेल
भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थल डफलो को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार मिला है। इसके अलावा माइकल क्रेमर को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन तीनों अर्थशास्त्रियों को 'वैश्विक गरीबी खत्म करने के प्रयोग' पर उनके शोध के लिए सम्मानित किया गया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?