राहुल ने कहा, दुनिया में रेप की राजधानी बन चुका भारत, मनोज तिवारी बोले, वे मानसिक तौर पर परेशान

Published : Dec 07, 2019, 03:54 PM ISTUpdated : Dec 07, 2019, 07:23 PM IST
राहुल ने कहा, दुनिया में रेप की राजधानी बन चुका भारत, मनोज तिवारी बोले, वे मानसिक तौर पर परेशान

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, भारत दुनिया में रेप की राजधानी बन चुका है। दुनिया के देश आज सवाल पूछ रहे हैं कि क्यों भारत अपनी बेटियों और बहनों की देखभाल नहीं कर पा रहा।

हैदराबाद. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, भारत दुनिया में रेप की राजधानी बन चुका है। दुनिया के देश आज सवाल पूछ रहे हैं कि क्यों भारत अपनी बेटियों और बहनों की देखभाल नहीं कर पा रहा।

राहुल केरल के वायनाड पहुंचे थे। राहुल गांधी यही से सांसद हैं। राहुल गांधी ने इस दौरान भाजपा पर भी सवाल उठाए।

भाजपा के विधायक भी दुष्कर्म में शामिल
राहुल गांधी ने कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायक महिला से रेप के मामले में शामिल रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर एक शब्द नहीं बोले। 

भारत को कभी गर्वित नहीं देख सकते राहुल- तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा, 'राहुल गांधी भारत को कभी गर्वित नहीं देख सकते, नाहिृ बना सकते हैं। समय-समय पर वह ऐसे बयान देते रहते हैं जो उन्हें 'मानसिक रूप से परेशान' दिखाता है।'

विपक्ष के निशाने पर भाजपा
विपक्ष उन्नाव में रेप पीड़िता को जिंदा जलाने के मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उन्नाव में रेप पीड़िता के घर परिजनों से मिलने पहुंचीं। उधर, सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आधा घंटे तक विधानसभा के सामने बैठकर धरना दिया। 

दुष्कर्म के आरोप में जमानत पर बाहर आने के बाद पीड़िता को जलाया
मामला उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के हिंदूनगर का है। कुछ दिन पहले यहां युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भी भेजा। हाल ही में वे जमानत पर जेल से बाह आए थे। मामले में गुरुवार को युवती मामले की पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी। रास्ते में सुबह करीब चार बजे दोनों नामजद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़िता ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें