राहुल के बयान पर संसद में हंगामा, स्मृति ईरानी ने कहा, गांधी खानदान के शख्स का बयान शर्मनाक

Published : Dec 13, 2019, 11:36 AM ISTUpdated : Dec 13, 2019, 12:49 PM IST
राहुल के बयान पर संसद में हंगामा, स्मृति ईरानी ने कहा, गांधी खानदान के शख्स का बयान शर्मनाक

सार

शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन राहुल गांधी के एक बयान पर संसद में जमकर हंगामा हुआ। राहुल ने झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि मेक इन इंडिया की जगह रेप इन इंडिया हो गया है। 

नई दिल्ली. शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन राहुल गांधी के एक बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। राहुल ने झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि मेक इन इंडिया की जगह रेप इन इंडिया हो गया है। राहुल गांधी के बयान पर स्मृति ईरानी ने कहा यह इतिहास में पहली बार है कि कोई नेता स्पष्ट रूप से यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं का बलात्कार किया जाना चाहिए। क्या यह राहुल गांधी का देश के लोगों के लिए संदेश है?

"

वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगे

लोकसभा में हंगामे के बीच भाजपा सांसदों ने वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाए। स्मृति ईरानी ने कहा, "राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं। राहुल गांधी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। गांधी खानदान के शख्स का बयान शर्मनाक है। क्या इसके लिए उन्हें दंडित किया जाएगा।"

राजनाथ सिंह ने कहा, पूरे देश से माफी मांगे 

राजनाथ सिंह ने कहा, मैं तो आहत हूं। पूरा देश आहत हुआ है। क्या ऐसे लोग सदन में आ सकते हैं जो ऐसे शब्द इस्तेमाल करते हैं। क्या उनको पूरे सदन ही नहीं, बल्कि पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

गुरुवार को झारखंड रैली में राहुल ने दिया था बयान

गुरुवार को झारखंड की रैली में राहुल गांधी ने कहा था, "हर दिन देश के कोने-कोने से महिलाओं के बलात्कार की खबरें आती हैं। मोदी जी एक शब्द नहीं कहते। मोदी जी ने कहा था कि बेटी बचाओ, लेकिन उन्होंने यह नहीं कहा कि बेटियों को अपने विधायक से बचाने की जरूरत है।

डीएमके सांसद ने किया बचाव

डीएमके सांसद कनिमोझी ने राहुल गांधी का बचाव किया। कनिमोझी ने कहा, "केंद्रीय मंत्री ने मेरा और सुप्रिया सुले का नाम लिया कि हम इसका जवाब दें। मैं कहना चाहती हूं कि यह सदन के बाहर कहा गया। प्रधानमंत्री ने हमेशा मेक इन इंडिया कहा है। हम इसका सम्मान करते हैं। हम चाहते हैं कि वस्तुएं भारत में बनें। लेकिन इस देश में क्या हो रहा है। यही राहुल गांधी ने कहा कि मेक इंडिया नहीं हो रहा है, देश की महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!