रायगढ़ लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी के राधेश्याम राठिया 240391 वोटों से जीते

Published : Jun 04, 2024, 04:32 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 10:29 PM IST
RAIGARH Lok Sabha Election Result 2024

सार

RAIGARH Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में छग की रायगढ़ (ST) सीट पर बीजेपी के राधेश्याम राठिया (Radheshyam Rathiya) को जीत हासिल हुई है, जबकि कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह हार गई हैं।

RAIGARH Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में छग की रायगढ़ (ST) सीट पर बीजेपी के कैंडिडेट राधेश्याम राठिया (Radheshyam Rathiya) चुनाव जीत गये हैं। राधेश्याम राठिया को कुल 808275 वोट मिले हैं। इन्होंने कांग्रेस की कैंडिडेट डॉ. मेनका देवी सिंह (Dr Menka Devi Singh) को 240391 वोटों से हराया है। कांग्रेस की कैंडिडेट डॉ. मेनका देवी सिंह को कुल 567884 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर रहे बहुजन समाज पार्टी के कैंडिडेट मासूम कुजूर - बिदाना उरांव को 15600 वोट मिले हैं।

रायगढ़ लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के लोकसभा चुनाव में रायगढ़ से भाजपा के गोमती साई को जीत मिली थी।

- गोमती साई ने 658335 वोट (48.8 फीसदी) पाकर यह सीट अपने नाम किया था।

- 2004-2014 के आम चुनाव में भाजपा के विष्णुदेव साई को यहां जीत मिली है।

- 2004 में विष्णुदेव साई ने बताया था कि वह 12वीं पास हैं, लेकिन इसके बाद 2009 और 2014 में बताया कि 10वीं पास हैं।

- 2014 में विष्णुदेव साई ने बताया था कि उनके पास 2.15 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।

- विष्णुदेव साई पर 18.19 लाख रुपए कर्ज था। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ था।

- रायगढ़ में भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत रही है। 2004-2019 तक यहां से सिर्फ भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है।

- रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

नोटः रायगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 में कुल वोटर 1733805 थे, जबकि 2014 के चुनाव में 1626949 मतदाता थे। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गोमती साईं को 2019 में जनता ने 658335 वोट देकर सांसद बनाया था। गोमती साई ने कांग्रेस उम्मीदवार लालजीत सिंह राठिया को हराया था। लालजीत को 592308 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में रायगढ़ की जनता ने बीजेपी प्रत्याशी विष्णु देव साई को सांसद बनाया था। उन्हें 662478 वोट, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार आरती सिंह को 445728 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

भारत आने वाले हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जानें कब
DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO ने एक साथ 16 पेलोड स्पेस में भेजे